भीषण गर्मी : तप रही धरती, तड़प रहे फर्रुखाबाद के लोग

May 07, 2024 - 19:12
0 18
भीषण गर्मी : तप रही धरती, तड़प रहे फर्रुखाबाद के लोग

block-350 block-350

भीषण गर्मी : तप रही धरती, तड़प रहे फर्रुखाबाद के लोग

फर्रुखाबाद। इन दिनों भीषण गर्मी से आम जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। 10 बजते ही सड़कों पर सन्नाटा छा जाता है। आदमी के साथ भीषण गर्मी में जानवर भी बेहाल हैं। जानवर प्यास बुझाने के लिए पानी की तलाश में इधर-उधर भटकते नजर आते हैं। चिलचिलाती गर्मी ने जनजीवन प्रभावित किया है।

लोग दिनभर गर्मी में पसीने से तर-बतर होकर झुलसने को मजबूर हैं। तापमान में लगातार बढ़ोतरी हो रही है। सोमवार को अधिकतम तापमान 40 डिग्री तापमान अंकित किया गया। ऐसा प्रतीत हो रहा जैसे आसमान से आग बरस रहा है। तापमान में लगातार हो रही वृद्धि ने लोगों को झुलसा दिया है। गर्मी ने प्रचंड रूप धारण कर लिया है।

गर्मी इतनी अधिक पड़ रही है कि लोग अपने घरों से निकलने में परहेज करने लगे हैं। साथ ही दिन के समय चलने वाली लू ने लोगों की परेशानी को बढ़ा दिया है। चल रही गर्म हवाओं के कारण लोगों का शरीर झुलस रहा है। लोग पूरे शरीर को कपड़ों से ढककर घरों से निकलने को मजबूर हैं। गर्मी का प्रकोप बढ़ने के साथ ही दिन के समय शहर व गांवों की सड़क व गलियां सुनसान हो जाती हैं। गलियों में इक्का-दुक्का लोग ही नजर आते हैं।

लोग घरों से निकलने में परहेज करने लगे हैं। दिन के समय मार्केट में दुकानदार ग्राहकों का इंतजार करने को मजबूर हैं। वहीं भीषण गर्मी व तेज गति से चल रही गर्म हवाओं में सबसे अधिक परेशानी दुपहिया वाहन चालकों को आ रही हैं। ठंडे पेय पदार्थ के दुकानों पर भीड़ शहर में बढ़ती गर्मी के कारण ठंडे पेय पदार्थ दुकानों पर भीड़ लग रही है। आम जूस से लेकर कोल्डड्रिक की बिक्री बढ़ गई है। विद्यालय जानें वाले छात्रों को धूप में लौटते समय अक्सर शीतल पेय पदार्थ पीते देखा जा सकता है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
SuragBureau

Surag Bureau पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं और स्थानीय व राष्ट्रीय मुद्दों पर समाचार लेखन करते हैं। हमारा उद्देश्य पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना हैं।

Comments (0)

User