स्टेज पर दुल्हन के साथ बैठा दूल्हा अचानक उठकर किन्नर के साथ नाचने लगा, Video viral

May 03, 2024 - 09:14
Updated: 2 years ago
0 312
स्टेज पर दुल्हन के साथ बैठा दूल्हा अचानक उठकर किन्नर के साथ नाचने लगा, Video viral

Shadi Ka Video: सोशल मीडिया एक ऐसा प्लेटफॉर्म है, जहां शादी-ब्याह से जुड़े वीडियो सबसे ज्यादा देखे जाते हैं।

इनमें कुछ खूब मजेदार हैं, जिन्हें देखते ही हंसी छूट जाती है। मगर कभी-कभी ऐसा नजारा दिखाई देता है कि हम चौंक जाते हैं। यकीन नहीं होता है कि ऐसा भी कभी देखने को मिलेगा। अभी ठीक वैसा ही एक वीडियो सामने आया है। वीडियो विवाह से जुड़ा ही है, मगर इसमें जो कुछ देखेंगे शायद पहले नहीं देखा होगा।

इसमें दूल्हा स्टेज पर दुल्हन को छोड़कर किन्नर के पास पहुंच गया। स्टेज छोड़ किन्नर के साथ किया डांस शुरुआत से वीडियो देखने पर मालूम होता है कि बारात विवाह स्थल पर पहुंच चुकी है। अच्छी खासी तादाद में मेहमान भी आ चुके हैं। इधर दूल्हा दुल्हन के साथ स्टेज पर मौजूद था कि तभी सबकुछ बदल गया।

Read Also: Thailand Leader Caught With Son : मशहूर महिला नेता ने गोद लिए बेटे से बनाये अवैध सम्बंध, पति का भण्डाफोड़

फ्रेम में देखेंगे कि डीजे की धुन पर लोग नाच रहे हैं और मगर इनमें सबकी नजर एक किन्नर पर पड़ती है। दर्जनों लोग उसका डांस देख रहे हैं और दूल्हे की भी उसपर नजर पड़ी। मगर हैरान हो जाएंगे कि किन्नर को डांस करता है दूल्हा तुरंत स्टेज छोड़कर डीजे के पास पहंच गया। वो खुद किन्नर के साथ डांस करता है। मजेदार है कि उसे ऐसा करता हुआ देख मेहमानों की समझ में नहीं आता है कि आखिर क्या हो रहा है।

मेहमान तक हैरान रह जाते हैं। इधर दूल्हा पूरी मस्ती में किन्नर के साथ डांस करता है। वो एक से बढ़कर एक डांस स्टेप दिखाता है। मालूम हो कि किन्नर के साथ डांस करते हुए दूल्हे का ये वीडियो अलग-अलग प्लेटफॉर्म पर छाया हुआ है। इसपर नेटिजन्स भी जमकर कमेंट कर रहे हैं। इसे इंस्टाग्राम पर butterfly__mahi हैंडल से भी शेयर किया गया है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 1
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User