भाजपा दोबारा जीती तो देश में चुनाव और आरक्षण खत्म कर देगी: संजय सिंह

Apr 28, 2024 - 14:09
0 15
भाजपा दोबारा जीती तो देश में चुनाव और आरक्षण खत्म कर देगी:  संजय सिंह

block-350 block-350

आम आदमी पार्टी (आप) के नेता संजय सिंह ने शनिवार को आरोप लगाया कि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) एक और बार जीतने के बाद सूरत लोकसभा क्षेत्र की तरह देश में भी चुनाव रद्द कराना चाहती है।

उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा संविधान और आरक्षण खत्म करना चाहती है। सिंह ने कहा कि विपक्षी गठबंधन इंडिया 300 से अधिक सीट जीतेगा और केंद्र में सरकार बनाएगा। आम आदमी पार्टी के राज्यसभा सदस्य ने पत्रकारों से कहा, भाजपा ने बिना चुनाव कराए सूरत सीट जीत ली है।

 इसी तरह अगर वे फिर से सत्ता में आए तो पूरे देश में चुनाव नहीं कराएंगे। सिंह आप उम्मीदवार और आदिवासी नेता चैतर वसावा के लिए प्रचार करने के लिए भरूच में थे। अन्य सभी प्रत्याशियों के मैदान से हटने और कांग्रेस उम्मीदवार नीलेश कुंभाणी का नामांकन फॉर्म विसंगतियों के कारण खारिज होने के बाद सूरत से भाजपा उम्मीदवार मुकेश दलाल को निर्विरोध चुना गया।

आप नेता ने कहा, 2024 के चुनाव के बाद भाजपा पूरे देश से चुनाव खत्म कर देगी। यह चुनाव आखिरी है। इसलिए मैं लोगों से अपने वोट की ताकत बचाने के लिए वोट डालने के लिए कहता हूं। संजय सिंह ने दावा किया, अगर भाजपा जीतेगी तो देश में तानाशाही होगी, मैं कहना चाहूंगा कि सूरत तो सिर्फ एक उदाहरण है, पूरा देश दांव पर है।

उन्होंने आरोप लगाया, भाजपा बाबा साहेब के संविधान और वोट की ताकत को खत्म करना चाहती है। वह दलितों, पिछड़े समुदायों और शोषित वर्गों के आरक्षण के अधिकार को भी खत्म करना चाहती है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
SuragBureau

Surag Bureau पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं और स्थानीय व राष्ट्रीय मुद्दों पर समाचार लेखन करते हैं। हमारा उद्देश्य पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना हैं।

Comments (0)

User