कुत्ते को बना दिया चीता, फैलाई दहशत?

Apr 28, 2024 - 13:44
0 194
कुत्ते को बना दिया चीता, फैलाई दहशत?

block-350 block-350

डुचेरी के लॉस्पेट इलाके में गुरुवार रात को उस समय हड़कंप मच गया जब दो बाइक सवार लोगों ने इलाके में एक बाघ के घूमने की अफ़वाह फैला दी।

सोशल मीडिया पर भी 'बाघ' की तस्वीरें वायरल हो गईं, जिससे लोगों में दहशत फैल गई। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस हरकत में आई और इलाके के CCTV फुटेज खंगालने लगी. लेकिन बाघ की जगह उन्हें एक आवारा कुत्ता दिखाई दिया, जिसे नारंगी और काले रंग की धारियों से रंग दिया गया था।

 पुलिस अब उस कुत्ते और उन दोनों लोगों की तलाश कर रही है जिन्होंने ये शरारत की। लॉस्पेट पुलिस इंस्पेक्टर वेंकटचलपति ने बताया, "इस इलाके में बाघ के आने की कोई संभावना नहीं है. इस क्षेत्र में बाघों के रहने का कोई प्राकृतिक आवास नहीं है. कुछ शरारती तत्वों ने एक आवारा कुत्ते को नारंगी और काली धारियों से रंगकर बाघ जैसा बना दिया. अंधेरे में, लोगों ने उसे जंगली जानवर समझ लिया।

हम कुत्ते की तलाश कर रहे हैं. हमारी पूछताछ में पता चला है कि कुत्ता पुडुचेरी-तमिलनाडु सीमा पर रहता है. हमें अभी तक कोई शिकायत नहीं मिली है।

उन्होंने आगे कहा, "हमें संदेह है कि शरारती तत्वों ने कुत्ते को बाघ जैसा बनाने के लिए रंगा, उसकी तस्वीरें और वीडियो लिए और उसे सोशल मीडिया पर साझा किया, और फिर कुत्ते को साफ कर दिया. रिहायशी इलाके में जंगली जानवरों की कोई आवाजाही नहीं है और लोगों को घबराना नहीं चाहिए।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
SuragBureau

Surag Bureau पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं और स्थानीय व राष्ट्रीय मुद्दों पर समाचार लेखन करते हैं। हमारा उद्देश्य पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना हैं।

Comments (0)

User