Agra Crime : पत्नी के प्रेमी को पति ने दिनदहाड़े रोड पर गोलियों भूना

Apr 22, 2024 - 07:30
 0  510
Agra Crime :  पत्नी के प्रेमी को पति ने  दिनदहाड़े रोड पर गोलियों भूना
Follow:

Agra Crime : उत्तर प्रदेश के आगरा में दिलजले युवक ने रविवार की शाम पत्नी के प्रेमी को दिनदहाड़े बीच बाजार गोली मार दी।

गोली उसके सीने को भेद गई। कुछ ही पलों में उसने दम तोड़ दिया। महिला ने पांच महीने पहले ही पति को छोड़कर प्रेमी से शादी कर ली थी। दोनों बच्चों को भी साथ ले गई थी। इसे पति बर्दाश्त न कर सका। मिलने के बहाने बुलाया और हत्या कर दी।

घटना खेरागढ़ थाना क्षेत्र के समाधि रोड की है। यहां लक्ष्मण (40) ने अपनी पत्नी नीतू के प्रेमी कंचन (27) को दिनदहाड़े भरे बाजार में गोली मार दी। गोली लगने से कंचन लहूलुहान होकर वहीं गिर गया। कुछ ही समय में उसके प्राण निकल गए।

सरेआम गोली कांड से बाजार में भगदड़ मच गई। भीड़ ने आरोपी लक्ष्मण को दबोच लिया। उसे पुलिस के हवाले कर दिया। नीतू ने बताया कि वह राजस्थान के जैरा का पुरा मंनिया की रहने वाली है। सात वर्ष पूर्व उसकी शादी राजस्थान के कृष्णा बाड़ी निवासी लक्ष्मण के साथ हुई थी।

दोनों से दो बच्चें सोनाली (6 वर्ष) और रवि (3 वर्ष) हैं। इसी बीच उसे कंचन से प्रेम हो गया। पांच महीने पहले उसने कंचन के साथ भागकर कोर्ट मैरिज कर ली। दोनों बच्चों को साथ में ले गई। दोनों मजदूरी करके गुजारा कर रहे थे। सुबह लक्ष्मण ने फोन किया। कहा कि उसकी तबीयत खराब है।

इस पर उसने इलाज के लिए उसे छ सौ रुपये खाते में भेजे। लेकिन, उसने कहा कि उसे बच्चों को देखने का मन है। बच्चों को दिखा जा। बच्चों से मिलवाने के लिए वह शाम को बाजार में आई थी। उसके साथ प्रेमी कंचन भी था। कंचन को देखकर लक्ष्मण आग बबूला हो गया। लक्ष्मण ने साथ में लाए तमंचे से कंचन को गोली मार दी।

गोली कंचन के सीने को भेद गई। पलभर में ही उसने दम तोड़ दिया। घटना से बाजार में भगदड़ मच गई। लोगों ने हिम्मत दिखाते हुए आरोपी को पकड़ लिया। उसकी जमकर पिटाई भी की। इसके बाद पुलिस को सूचना दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल का मुआयना करके जानकारी ली। पुलिस आगे की कार्रवाई कर रही है।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow