UP : बेटे की बहू बनी ससुर की घरवाली, बेटा पहुंचा थाने...?

Apr 20, 2024 - 21:50
0 1.8k
UP : बेटे की बहू बनी ससुर की  घरवाली, बेटा पहुंचा थाने...?

block-350 block-350

उत्तर प्रदेश के एटा से एक अजीबो-गरीब मामला सामने आया है। यहां एक युवक ने पुलिस से मदद की गुहार लगाई।

उसका कहना है कि उसके पिता ने जबरन उसकी पत्नी को अपनी पत्नी बना ली है। उसे डरा धमकाकर अपने साथ रख रहे हैं। उसकी बात सुन पुलिस भी चकरा गई। पुलिस का कहना है कि मामला कोर्ट से ही निस्तारित हो पाएगा।

 मामला मिरहची थाना क्षेत्र के नगला खरगी गांव का है। गांव निवासी राजबहादुर ने पुलिस को अपनी पीड़ा बताई। बताया कि मेरी पत्नी रूबी को मेरे पिता रामपाल ने डरा-धमकाकर अपनी पत्नी बना लिया है। नवंबर माह में पिता ने मेरी शादी औपचारिक रूप से कराई थी। एक माह वह मेरे साथ रही। इसके बाद मेरे पिता ने उसे जबरन अपने साथ रख लिया। डरा-धमकाकर अपनी पत्नी बना ली।

मेरी पत्नी मुझे वापिस चाहिए। पुलिस का कहना है कि ऐसे मामलों का कोर्ट से ही निस्तारित हो पाएगा मामला संगीन लग रहा है। मामले में सीओ सदर अमित कुमार रॉय ने बताया कि युवक एक महिला को अपनी पत्नी बता रहा है।

जबकि, महिला कह रही है कि उसकी शादी उसके पिता रामपाल के साथ हुई है। यह मामला कोर्ट में ही निस्तारित हो पाएगा कि आखिर वह किसकी पत्नी है। शांति व्यवस्था न भंग हो इसके लिए पुलिस नजर रखेगी।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 1
Love Love 1
Funny Funny 0
Wow Wow 3
Sad Sad 0
Angry Angry 0
SuragBureau

Surag Bureau पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं और स्थानीय व राष्ट्रीय मुद्दों पर समाचार लेखन करते हैं। हमारा उद्देश्य पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना हैं।

Comments (0)

User