अवैध संबंधों में खूनी खेल, एक महिला के चक्कर में तीन मौत

Apr 20, 2024 - 09:05
Apr 20, 2024 - 09:15
 0  781
अवैध संबंधों में खूनी खेल, एक महिला के चक्कर में तीन मौत
Follow:

राजस्थान के दौसा जिले से हैरान कर देने वाली खबर सामने आई है। सेक्स के बाद आठ दिन में तीन मौते हो चुकी है।

एक लाश रेलवे की पटरियों पर मिली, एक लाश पुलिस के हवालात में मिली और एक लाश को जमीन में दस फीट नीचे गाढ़ दिया गया। दौसा जिले के अलावा सवाई माधोपुर जिले का भी इस कांड़ में जिक्र है। पूरा मामला गुजरात से शुरू हुआ है। दरअसल दौसा जिले में रहने लालसोट कस्बे में रहने वाला मनोज मीणा दो साल पहले काम के सिलसिले में गुजरात चला गया।

वहां जाकर उसने कुछ दिनों के बाद अपने भांजे लोकेश को भी बुला लिया और दोनो एक ही कंपनी में काम करने लगे। उसके बाद मनोज वापस दौसा आया और अपनी पत्नी को भी गुजरात ले गया। तीनों एक ही घर में रह रहे थे। इस बीच मामी और भांजे के बीच संबध बन गए। भांजे ने चुपके से इसके वीडियो भी बनाए और मामी को ब्लेकमेल कर कई बार संबध बनाए। उसके बाद करीब छह महीने पहले मनोज की मां का दौसा में देहांत हो गया।

मनोज और उसकी पत्नी दौसा आ गए। पीछे पीछे लोकेश भी आ गया और उसने यहां भी मामी के साथ संबध बनाए। मनोज ने अपनी पत्नी को दौसा ही छोड़ दिया और मनोज और उसका भांजा वापस गुजरात काम पर चले गए। कुछ दिन पहले मनोज और लोकेश साथ बैठकर शराब पी रहे थे। ऐसे में लोकेश ने अपनी ही मामी के साथ अवैध संबध का खुलासा मामा... मनोज के सामने कर दिया।

साले के साथ बनाई मर्डर की प्लानिंग उसके बाद मनोज अगले ही दिन दौसा आ गया। उसने अपने साले धमेन्द्र मीणा को फोन कर इस बारे में बताया। उसके बाद पत्नी से फोन करवाकर लोकेश मीणा को दौसा बुलवाया। लोकेश दौसा आया तो मनोज और धमेन्द्र मीणा ने उसे जंगल में नग्न कर बुरी तरह से पीटा। उसका वीडियो भी सामने आया। उसके बाद इसी वीडियो में लोकेश से जुर्म कबूल करवाया कि वह अपनी मामी के साथ अवैध संबध रखता है।

मनोज और धमेन्द्र मीणा ने लोकेश को इतना पीटा की उसकी मौत हो गई। उसके बाद नजदीकी जिले सवाई माधोपुर में स्थित सूख चुकी मोरेल नदी के मुहाने में दस फीट खुदाई कर लोकेश का शव गाड़ दिया। लोकेश की गुमशुदगी को लेकर परिवार थाने पहुंचा। वहां से जांच पड़ताल में हत्या का खुलासा हुआ। पुलिस ने लोकेश का शव बाहर निकलवाया। उसके बाद मनोज को अरेस्ट कर लिया।

Read Also: Viral Samachar: चूहे ने ठप करा दी 20 हजार आबादी की बिजली

Read Also:  BJP-Congress कार्यकर्ता हुए आमने-सामने, मौके पर पुलिस ने हालात को संभाला

हवालात में मनोज ने किया सुसाइड मनोज ने लालसोट पुलिस थाने में चुनरी का फंदा लगाकर सुसाइड कर लिया। परसों रात उसने सुसाइड किया। सुसाइड से पहले पुलिस ने उसका बयान दर्ज कर लिया था और पुलिस उसके साले धमेन्द्र को तलाश कर रही थी। साले ने किया जयपुर में सुसाइड पुलिस धमेन्द्र को तलाश पाती इससे पहले ही कल रात धमेन्द्र मीणा ने जयपुर में सुसाइड कर लिया। इस मामले में अब तक तीन मौतें हो चुकी है।

एक गलती ने तीन जानें ले ली है। तीनों परिवारों में मातम छाया हुआ है। अवैध संबंधों के इस खेल में पहले महिला के प्रेमी भानेज का मर्डर हुआ, फिर महिला के पति ने खुद सुसाइड कर लिया। अब महिला के भाई ने भी पुलिस के डर से जयपुर में सुसाइड कर लिया है। अब महिला इस परिवार में अकेली रह गई है।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow