लड़की भगाने का आरोपी थाना से भागा, पुलिस कटघरे में

Apr 05, 2024 - 19:59
2 95
लड़की भगाने का आरोपी थाना से भागा, पुलिस कटघरे में

block-350 block-350

पुलिस हिरासत से चकमा दे, युवती भगा ले जाने वाला अभियुक्त हुआ फरार आरोपी के गायब होते ही पुलिस के फूले हाथ पांव तलाश जारी

 कमालगंज / फर्रुखाबाद । पुलिस हिरासत से चकमा देकर आरोपी के गायब होने की घटना बीती रात कमालगंज थाने में होना बताई जा रही है। अभियुक्त के पुलिस हिरासत से फरार होने की जैसे ही जानकारी हुई । थाना पुलिस के हाथ पांव फूल गए ।

पता लगने के तुरंत बाद से ही फरार हुए अभियुक्त की पुलिस सरगर्मी से तलाश कर रही है । लेकिन सवेरा होने तक तो पुलिस के हाथ फरार अभियुक्त नहीं आ पाया था l बताया जा रहा है की कमालगंज पुलिस ने बीते दिन जनपद शाहजहांपुर थाना तिलहर के ग्राम मंसूरपुर गोटिया निवासी सोनू पुत्र रामनिवास को गिरफ्तार किया था।

इसी दौरान पुलिस ने सोनू के कब्जे से भगाई गई लड़की को बरामद कर लिया था ।सोनू उसी समय से पुलिस की हिरासत में था। सूत्रों के अनुसार होमगार्ड बीती रात सोनू को शौच कराने के लिए ले गया था । मौका पाकर सोनू थाने की दीवार फांद कर भाग गया ।यह जानकारी मिलते ही थाने में हड़कंप मच गया।

पुलिस लड़की का डॉक्टर परीक्षण कराने एवं बयान दर्ज कराने की कार्यवाही कर रही है। उसको फर्रुखाबाद के वन स्टाफ सेंटर में रखा गया है ।बताया जा रहा है कि सोनू ने कमालगंज थाना क्षेत्र के एक गांव से युवती को भगाया है । यहां वह अपनी रिश्तेदारी में आता – जाता था । यहीं उसका प्रेम संबंध एक युवती से हो गया ।

जब दोनों की बात आगे बढ़ी तो प्रेमी – प्रेमिका मौका मिलते ही भाग गए । पीड़ित युवती के पिता ने सोनू के विरुद्ध 17 वर्षीय बेटी को भगा ले जाने की रिपोर्ट 23 फरवरी को दर्ज करा दी थी। इसकी विवेचना दरोगा दीपक कुमार के द्वारा की जा रही है । फरार आरोपी की तलाश में गए उपनिरीक्षक गीतमसिंह से थाना प्रभारी ने फोन पर संपर्क कर जानकारी की तो बताया कि तलाश जारी है । अभी तक भगोड़ा आरोपी गिरफ्त में नहीं आया है ।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
SuragBureau

Surag Bureau पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं और स्थानीय व राष्ट्रीय मुद्दों पर समाचार लेखन करते हैं। हमारा उद्देश्य पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना हैं।

Comments (2)

User
Kaushal Yadav
Kaushal Yadav 2 years ago
9528412063
admin 2 years ago
ji bataiye