Gold Rate Today: सोना 70 हजार पार, चाँदी भी 82 हजार हुई

Apr 04, 2024 - 21:14
0 27
Gold Rate Today: सोना 70 हजार पार, चाँदी भी 82 हजार हुई

block-350 block-350

Gold Rate Today: क्या आप भी सोना या चांदी खरीदने का सोच रहे हैं तो जरा रुकिए क्योंकि आज गोल्ड ने नया ऑल टाइम हाई रिकॉर्ड बनाया है।

जी हां, सोने के भाव आज 70 हजार के पार पहुंच गए हैं। 24 कैरेट गोल्ड के प्राइस में 600 रुपये की बढ़ोतरी हुई है। दूसरी तरफ चांदी में भी पिछले कई दिनों से लगातार तेजी बरकरार है। सिल्वर के प्राइस आज 1000 रुपये बढ़ गए हैं जिसके बाद चांदी 82000 रुपये प्रति किलो पर पहुंच गई है।

आइए आज के लेटेस्ट रेट जानते हैं… 24, 22 और 18 कैरेट गोल्ड का रेट? गुड रिटर्न की वेबसाइट के मुताबिक आज देश में 24 कैरेट सोने का भाव 70,470 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया है। वहीं 22 कैरेट गोल्ड का रेट आज 64,600 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बना हुआ है। जबकि 18 कैरेट सोने के भाव में 410 रुपये का उछाल आया है जिसके बाद भाव 52,850 रुपये पर पहुंच गए हैं।

 चांदी का लेटेस्ट रेट चांदी की बात करें तो राष्ट्र स्तर पर सिल्वर के प्राइस में 1000 रुपये का उछाल आया है जिसके बाद चांदी के भाव 82000 रुपये प्रति किलो पर बने हुए हैं। बीते दिन चांदी की कीमत 81000 रुपये प्रति किलो थी।

चार बड़े शहरों में Gold Price शहर - 22K का रेट - 24K का रेट - 18K का रेट चेन्नई - 65,450 - 71,400 - 53,610 रुपये प्रति 10 ग्राम मुंबई - 64,600 - 70,470 - 52,850 रुपये प्रति 10 ग्राम दिल्ली - 64,750 - 70,620 - 52,980 रुपये प्रति 10 ग्राम कोलकाता - 64,600 - 70,470 - 52,850 रुपये प्रति 10 ग्राम अन्य शहरों में गोल्ड का रेट इंदौर - 64,650 - 70,520 - 52,890 बेंगलुरु - 64,600 - 70,470 - 52,850 हैदराबाद - 64,600 - 70.470 - 52.850 केरल - 64,600 - 70,470 - 52,850

पुणे - 64,600 - 70.470 - 52,850 वडोदरा - 64,650 - 70,520 - 52,890 अहमदाबाद - 64,650 - 70,520 - 52.890 जयपुर - 64,750 - 70,620 - 52,980 लखनऊ - 64,750 - 70.620 - 52,980 कोयंबटूर - 65,450 - 71,400 - 53,610 मदुरै - 65,450 - 71,400 - 53,610 विजयवाड़ा - 64,600 - 70,470 - 52,850 पटना - 64,650 - 70,520 - 52,890 नागपुर - 64,600 - 70,470 - 52,850 चंडीगढ़ - 64,750 - 70,620 - 52,980 सूरत - 64,650 - 70,520 - 52,890

क्यों बढ़ रही हैं सोने की कीमतें कुछ एक्सपर्ट्स का कहना है कि सोने के भाव में तेजी का कारण दुनियाभर में केंद्रीय बैंकों द्वारा सोने की तेजी से खरीद है। वहीं कुछ का कहना है कि 2024 में पूरी दुनिया में मंदी आ सकती है। दूसरी तरफ क्रिप्टो में तेजी का असर भी सोने के भाव पर पड़ रहा है। जबकि सोने की तुलना में चांदी में उतना ज्यादा उछाल नहीं आया है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
SuragBureau

Surag Bureau पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं और स्थानीय व राष्ट्रीय मुद्दों पर समाचार लेखन करते हैं। हमारा उद्देश्य पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना हैं।

Comments (0)

User