एनएचएम के संविदा कर्मचारियों को 30 लाख रुपए प्रति कर्मचारी का दुर्घटना बीमा का मिलेगा लाभ

Apr 02, 2024 - 08:16
0 34
एनएचएम के संविदा कर्मचारियों को 30 लाख रुपए प्रति कर्मचारी का दुर्घटना बीमा का मिलेगा लाभ

block-350 block-350

लखनऊ। जिले भर के संविदा कर्मचारियों को शासन की ओर से बड़ी राहत दी गई है। लगभग 1100 से ज्यादा एनएचएम के संविदा कर्मचारियों का 30 लाख रुपए प्रति कर्मचारी का दुर्घटना बीमा कराया जा रहा है।

इसके लिए औपचारिकताएं पूरी की जा रही हैं। राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन की ओर से जिले भर के 14 ब्लॉकों में लगभग 1100 से ज्यादा कर्मचारी स्वास्थ्य विभाग में सेवाएं दे रहे हैं। इनमें डॉक्टर, स्टाफ नर्स, ए०एन०एम०, एल०टी०, सीoएचoओo आदि और कई अन्य पदों पर लोग काम कर रहे हैं।

इन स्वास्थ्य कर्मियों को सरकार की ओर से वेतन और पीoबीoआईo के अलावा कोई खास सुविधा नहीं दी जा रही है, अब शासन की ओर से पसभी एनoएचoएमo कर्मचारियों का 30 लाख रुपए का दुर्घटना बीमा कराया जा रहा है। किसी भी कर्मचारी की अगर किसी भी दुर्घटना में मौत हो जाती है तो उसके द्वारा नामित व्यक्ति को बीमा के रूप में 30 लाख रुपए दिए जाएंगे।

सीoएमoओo डॉक्टर आरoएसo दुबे ने जनपद के सभी चिकित्सा अधीक्षक को इसके लिए कागजी कार्यवाही पूर्ण करने के निर्देश दिए हैं। सभी ब्लॉकों में एनoएचoएमo कर्मचारियों से कार्यवाही पूरी कराई जा रही है। उत्तर प्रदेश राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन संविदा कर्मचारी संघ बस्ती के जिला अध्यक्ष डॉ अजय ने बताया कि कई संविदा कर्मचारियों की सड़क दुर्घटना या ड्यूटी के उपरांत किसी दुर्घटना में मौत हो चुकी है।

उनका परिवार आर्थिक तंगी से जूझ रहा है, इसके लिए संघ की ओर से लगातार प्रदेश अध्यक्ष ठाकुर मयंक प्रताप सिंह के नेतृत्व में जिला व प्रदेश स्तर पर निरंतर प्रयास किया जा रहा है। जिला अध्यक्ष डॉ अजय ने बताया कि कर्मचारियों के लिए दुर्घटना बीमा की सुविधा शासन की ओर से एक अच्छी पहल है। अशोक कुमार कनौजिया की रिपोर्ट

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
SuragBureau

Surag Bureau पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं और स्थानीय व राष्ट्रीय मुद्दों पर समाचार लेखन करते हैं। हमारा उद्देश्य पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना हैं।

Comments (0)

User