IPL 2024: कोहली के पैर छूने वाले फैन की लात-घूंसों से हुई पिटाई? वीडियो वायरल

Mar 27, 2024 - 20:32
0 58
IPL 2024: कोहली के पैर छूने वाले फैन की लात-घूंसों से हुई पिटाई? वीडियो वायरल

block-350 block-350

Virat Kohli Fan Beaten: विराट कोहली ने आईपीएल 2024 में पंजाब किंग्स के खिलाफ एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेले गए मुकाबले में 77 रनों की शानदार पारी खेली थी, जिससे रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु को जीत हासिल करने में बड़ी मदद मिली थी।

लेकिन इस पारी के दौरान कोहली का एक फैन सिक्योरिटी को चकमा देते हुए उनसे मिलने के लिए ग्राउंड में घुस गया था. फैन ने कोहली के पैर छुए थे, लेकिन बाद में उस फैन की स्टेडियम के बाहर लेकर जाकर लात-घूंसों से पिटाई कर दी गई? विराट कोहली के पैर छूते हुए फैन की वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुई था।

वीडियो में दिखाई दे रहा था कि फैन जाते ही कोहली के पैरों से लिपट जाता और गले लग जाता है लेकिन तुरंत सिक्योरिटी वाले आकर उसे अलग कर देते हैं और मैदान से बाहर ले जाते हैं. लेकिन अब सोशल मीडिया पर एक और वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें दावा किया जा रहा है कि कोहली के पैर छूने वाले फैन को मैदान से बाहर लेकर खूब पीटा गया।

वीडियो में पहले वह हिस्सा दिखाया जाता है, जिसमें फैन कोहली के पैर छूता है और फिर दूसरे हिस्से में दिखाया जाता है कि सिक्योरिटी वाले उसे मैदान से बाहर ले जाते हैं और लात-घूसों से पीटने लगते हैं. इस दौरान पुलिस वाले भी मौजूद रहते हैं. तमाम लोग इस घटना के लिए आरसीबी को ज़िम्मेदार ठहरा रहे हैं।

बता दें कि रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की टीम आईपीएल 2024 में अपना अगला और तीसरा मुकाबला शुक्रवार (29 मार्च) को कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ खेलेगी. यह मुकाबला बेंगलुरु के होम ग्राउंड एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में ही होगा।

यह टूर्नामेंट का 10वां मैच होगा. फैंस इस मुकाबले के लिए काफी उत्साहित हैं क्योंकि अब गौतम गंभीर केकेआर में वापस आ चुके हैं. गौमत आईपीएल 2024 में केकेआर के मेंटॉर हैं. पिछले सीज़न में कोहली और गंभीर में भारी बहस देखने को मिली थी।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
SuragBureau

Surag Bureau पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं और स्थानीय व राष्ट्रीय मुद्दों पर समाचार लेखन करते हैं। हमारा उद्देश्य पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना हैं।

Comments (0)

User