दिल्ली में 4 साल की बच्ची से रेप, टीचर के भाई की करतूत

Mar 25, 2024 - 14:03
0 16
दिल्ली में 4 साल की बच्ची से रेप, टीचर के भाई की करतूत

block-350 block-350

दिल्ली के पांडव नगर इलाके में 4 साल की बच्ची के साथ रेप (Delhi Rape) का मामला सामने आया है. आरोप है कि बच्ची को ट्यूशन पढ़ाने वाली युवती के भाई ने उसके साथ रेप किया है।

बच्ची को लाल बहादुर हॉस्पिटल से AIIMS में शिफ्ट किया गया है। इस घटना से गुस्साए स्थानीय लोगों ने आरोपी की दुकान और कुछ वाहनों के साथ तोड़फोड़ की. पुलिस ने मामले में FIR दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। इंडिया टुडे से जुड़े अरविंद ओझा की रिपोर्ट के मुताबिक, पीड़ित बच्ची आरोपी अरमान की बहन से ट्यूशन पढ़ने जाती थी।

आरोप है कि यहीं पर अरमान ने बच्ची के साथ रेप किया. घटना की जानकारी मिलने पर घरवालों और स्थानीय लोगों ने आरोपी की दुकान में तोड़फोड़ शुरू कर दी. वहीं पूरे इलाके में होली और इस मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए भारी सुरक्षाबल मौजूद है. पुलिस की टीम लोगों पर नजर रख रही है. पुलिस अधिकारियों के मुताबिक, इलाके में माहौल अब शांत है। ईस्ट दिल्ली के DCP ने बताया कि यह घटना 23 मार्च की रात की है।

पुलिस ने आरोपी अरमान के खिलाफ पॉक्सो एक्ट और IPC-376 की धाराओं में FIR दर्ज की है. पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है. बच्ची को लाल बहादुर हॉस्पिटल से AIIMS में शिफ्ट कर दिया गया है. बच्ची की हालत स्थिर है. इलाके में शांति बनाए रखने के लिए हर संभव प्रयास किया जा रहा है।

दिल्ली ईस्टर्न रेंज के ACP सागर सिंह कलसी ने घटनास्थल पर पहुंच कर बताया कि आरोपी की उम्र 34 साल है. इस मामले में कड़ी कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी गई है. रविवार, 24 मार्च को इस इलाके में अफवाह फैल गई कि पुलिस ने इस मामले में एक्शन नहीं लिया है. ऐसे में लोगों ने इकट्ठा होकर तोड़फोड़ शुरू कर दी. जिसके बाद लोगों को शांत कराया गया है। क्षेत्र में भारी पुलिस बल तैनात किया गया है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
SuragBureau

Surag Bureau पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं और स्थानीय व राष्ट्रीय मुद्दों पर समाचार लेखन करते हैं। हमारा उद्देश्य पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना हैं।

Comments (0)

User