एटा कोतवाली देहात क्षेत्र में दिन दहाड़े रोड होल्डप की घटना

Mar 19, 2024 - 17:44
0 311
एटा कोतवाली देहात क्षेत्र में दिन दहाड़े रोड होल्डप की घटना

block-350 block-350

एटा कोतवाली देहात क्षेत्र में दिन दहाड़े रोड होल्डप की घटना

एटा। प्रदेश सरकार में ग्राफ गिरा है लेकिन एटा में आखिर क्यों नहीं , आये दिन अंतर्राट्रीय राज्यस्तरीय सहित तमाम चोर उचक्कों को गिरफ्तार किया जाता है। हर जनपद में साइबर थाने खोले जा रहे हैं। लेकिन सरकार की सख्ती के चलते अपराध कम होने का नाम नहीं ले रहे हैं।

सहावर रोड पर अम्बारी बम्बे पर एक युवक महिला के साथ मोटरसाइकिल द्वारा खड़ित से अमांपुर थाना क्षेत्र के गांव भड़ेरी जा रहा था। महिला की गोद मे बच्चा था। पीछे से और बाइक पर जा रहे थे तो उनकी बाइक बराबर में आई वैसे ही बाइक सवार युवकों ने महिला के गले से सोने की चेन झपट्टा मारकर छीन ली जिससे महिला झटका लगने से एक तरफ गिर गई और दूसरी तरफ बच्चा हाथ से छूटकर दूसरी तरफ गिर गया।

महिला के चेहरा आदि पर छोटे आई है। बच्चे के भी चोट लगी हैं। चोर दिन दहाड़े लगभग 2 ढाई बजे के बीच की घटना हुई है। मरथरा चौकी की पुलिस घटना स्थल पर पहुँच कर पीड़ित को चौकी ले गई। बदमाश कौन थे कैसे थे यह तो वही लोग बतायेंगे। पीड़ित बाइक सवार से पूछा गया कि लुटेरों की बाइक का नम्बर याद किया तो मना कर दिया।

भीड़ भाड़ वाले रोड पर यह घटना एटा से मात्र 3 किलोमीटर की है। पुलिस घायल महिला को चौकी ले गई। आपको बतादे कि इस समय लोकसभा चुनाव की तैयारी में जुटी पुलिस थाना क्षेत्रों में अर्धसैनिक बलों के साथ फ्लैग मार्च निकाला रही है। चारो तरफ पुलिस का खौफ है लेकिन यहाँ रोड होल्डप की घटना घट रही है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
SuragBureau

Surag Bureau पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं और स्थानीय व राष्ट्रीय मुद्दों पर समाचार लेखन करते हैं। हमारा उद्देश्य पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना हैं।

Comments (0)

User