प्रसिद्ध हिंदूवादी नेता राजू आर्य को मिली प्रदेश की कमान....

Mar 06, 2024 - 21:09
0 56
प्रसिद्ध हिंदूवादी नेता राजू आर्य को मिली प्रदेश की कमान....

block-350 block-350

प्रसिद्ध हिंदूवादी नेता राजू आर्य को मिली प्रदेश की कमान....

राजू आर्य को विश्व की सबसे बड़ी संस्था सनातन रक्षक परिषद का प्रदेश अध्यक्ष बनाया गया, प्रदेश के सनातन प्रेमियों में खुशी की लहर

एटा। जनपद एवं प्रदेश में हिंदूवादी नेता की पहचान स्थापित करने वाले युवा हिंदूवादी नेता रंजीत कुमार उर्फ राजू आर्य को अन्तर्राष्ट्रीय स्तर पर सनातन एवं हिंदुत्व के लिए कार्य करने वाले सनातन रक्षक परिषद संगठन का प्रदेश अध्यक्ष बनाया गया है बता दें संगठन के राष्ट्रीय प्रमुख/ महामंत्री पुरषोत्तम शर्मा (रविदासीय ब्राह्मण) ने रंजीत कुमार उर्फ राजू आर्य को संगठन में बड़ी जिम्मेदारी सौंपी है।

अन्तर्राष्ट्रीय स्तर पर संगठन सनातन के प्रचार-प्रसार एवं हिंदुओं को एकजुट करने के लिए कार्य करता आ रहा है, राजू आर्य द्वारा सनातन के प्रति विश्वसनियता और लगातार सनातन को लेकर किए जा रहे कार्यों को देखते हुए उनको प्रदेश स्तर की बड़ी जिम्मेदारी सौंपी गई है।

राजू आर्य जनपद के मारहरा ब्लाॅक प्रमुख के खिलाफ दो बार अविश्वास प्रस्ताव लाकर राजनीतिक सुर्खियों में आए जिसके बाद राजू आर्य सनातन को लेकर लगातार कार्य करते आ रहे हैं। राजू आर्य ने संगठन में जिम्मेदारी मिलने पर कहा कि यह मेरे लिए गर्व का क्षण है जो मुझे इस सनातन रक्षक परिषद जैसे बड़े संगठन में कार्य करने का अवसर प्रदान हुआ है। मैं अब अपना सम्पूर्ण जीवन सनातन के प्रचार-प्रसार एवं दुनियाभर में फैले सनातनियों को एकजुट करने में लगा लगाऊंगा।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
SuragBureau

Surag Bureau पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं और स्थानीय व राष्ट्रीय मुद्दों पर समाचार लेखन करते हैं। हमारा उद्देश्य पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना हैं।

Comments (0)

User