शादी के 20 दिन बाद पिता ने चॉकलेट खिलाकर 2 साल की सौतेली बेटी को मार डाला

Feb 27, 2024 - 07:42
0 226
शादी के 20 दिन बाद पिता ने चॉकलेट खिलाकर 2 साल की सौतेली बेटी को मार डाला

block-350 block-350

शिवहर जिले के नगर थाना क्षेत्र अंतर्गत जाफरपुर गांव में सौतेले पिता पर जहर देकर दो वर्षीया बेटी की हत्या करने का आरोप लगा है। आरोपों के अनुसार, पिता ने वारदात को शादी के महज 20 दिन बाद ही अंजाम दिया।

सूचना के बाद नगर थाना पुलिस के मौके पर पहुंचते ही आरोपित चंदन कुमार फरार हो गया। पुलिस ने बच्ची के शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेजा। घटना की बाबत मृतका ब्यूटी कुमारी (02) की मां रीता देवी ने थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई है, जिसमें अपने दूसरे पति चंदन कुमार को आरोपित किया है।

दर्ज प्राथमिकी में चंदन कुमार पर संपत्ति के लिए बेटी ब्यूटी कुमारी की जहर देकर हत्या का आरोप लगाया है। महि‍ला के पहले पति की बीमारी से हुई थी मौत नगर थानाध्यक्ष सह इंस्पेक्टर अभय कुमार सिंह ने बताया है कि मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने का इंतजार किया जा रहा है।

आरोपित फरार चल रहा है। बताया कि महिला के पहले पति की बीमारी से मौत हो गई थी। इसके बाद उसने चार बच्चों के पिता से दूसरी शादी की थी। बाद में इसी साल पांच फरवरी को आरोपित चंदन कुमार के साथ उसने तीसरी शादी की थी। बीस दिन बाद ही बच्ची की मौत हो गई है। बताया कि पुलिस हर बिंदु पर जांच कर रही हैं। उधर, महिला ने प्राथमिकी में दो शादी का ही जिक्र किया है।

दर्ज प्राथमिकी में रीता देवी ने बताया है कि उसकी शादी जाफरपुर निवासी किसान अरुण साह के साथ हुई थी, जिससे उसे सात साल का पुत्र और दो साल की पुत्री है। तीन वर्ष पूर्व उसके पति की बीमारी से मौत हो गई। पति की मौत के बाद वह अकेली रहने लगी। पांच फरवरी को उसने गांव के ही चंदन कुमार से कोर्ट में शादी की। शादी के कुछ दिन बाद से ही चंदन कुमार द्वारा तमाम संपत्ति खुद के नाम करने का दबाव बनाया जाने लगा। इनकार करने पर विवाद होने लगा।

साथ ही बच्चों की हत्या करने की धमकी देने लगा। इसी क्रम में बीती रात बच्ची के रोने से नाराज चंदन ने उसके मुंह में चॉकलेट डाल दी, जिससे उसकी तबीयत बिगड़ गई। उल्टी होने के बाद सुबह से सदर अस्पताल में भर्ती कराया, जहां इलाज बाद बच्ची को लेकर वह घर लौटी। घर लाने के बाद दोपहर एक बजे बच्ची की मौत हो गई, उसने इसकी सूचना पूर्वी चंपारण में रह रहे अपने मामा को दी। साथ ही नगर थाना पुलिस को भी सूचना दी।

सूचना के बाद मौके पर पहुंची नगर थाना पुलिस ने मामले की जांच की। मृतका की मां और आसपास के लोगों से जानकारी ली। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया है। वहीं रीता देवी के आवेदन पर प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
SuragBureau

Surag Bureau पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं और स्थानीय व राष्ट्रीय मुद्दों पर समाचार लेखन करते हैं। हमारा उद्देश्य पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना हैं।

Comments (0)

User