मस्जिद के पास बाबा की झोपड़ी से आ रही थीं लड़की के चिल्लाने की आवाज, लोगों ने झांककर देखा तो निकल गई चीख...

Feb 23, 2024 - 09:31
0 933
मस्जिद के पास बाबा की झोपड़ी से आ रही थीं लड़की के चिल्लाने की आवाज, लोगों ने झांककर देखा तो निकल गई चीख...

block-350 block-350

जायस (अमेठी) । मौजमगंज गांव में एक मस्जिद के पास झोपड़ी बनाकर रह रहे कथित नकाब पोश बाबा को बुधवार की रात को गांव वालों ने एक किशोरी के साथ रंगरेलियां मनाते हुए पकड़ कर पुलिस को सौंप दिया।

मौजमगंज के टिकरा गांव के सामने बांदा टांडा राष्ट्रीय राजमार्ग के किनारे बाग में बनी मस्जिद के पास कथित बाबा सात वर्ष से झोपड़ी बनाकर रह रहा था। किसी को उसके मूल निवास के बारे में कोई जानकारी नहीं थी।

यहां तक कि वह हमेशा अपना चेहरा ढककर रखता था। विगत सात वर्षो में उसका चेहरा किसी ने नहीं देखा। यह बाबा कहाँ का मूल निवासी है किसी को कोई पता नहीं, ज्यादातर लोग इसको पहचानते भी नहीं है। देर रात झोपड़ी में किशोरी के साथ था आपत्तिजनक अवस्था में धीरे-धीरे उसके अनैतिक कृतियों की भनक गांव वालों को लगने लगी, तो गांव वालों ने उस पर निगाह रखना शुरू कर दिया।

बुधवार की आधी रात को जब गांव वाले दूर से निगाह रखे थे तो एक युवती उसकी झोपड़ी की तरफ जाती हुई दिखाई पड़ी। गांव वालों ने कुछ देर रुक कर झोपड़ी के अंदर जाकर देखा तो युवती और बाबा आपत्ति जनक अवस्था में दिखाई पड़े।

झोपड़ी में अश्लील गाना भी बज रहा था। बाबा उसका आनन्द ले रहा था। आसपास ले लोगों ने ग्रामीण महिला और पुरुष मिलकर दोनों को घसीट कर बाहर लाए तथा जमकर पिटाई की और उसका वीडियो बनाकर इंटरनेट मीडिया पर प्रसारित कर दिया और दोनों को पुलिस के हवाले कर दिया।

थाना प्रभारी देवेंद्र सिंह ने बताया कि बाबा ने अपना नाम नरोदा बताया है। किशोरी के पिता की शिकायत पर पास्को अधिनियम सहित कई गंभीर धाराओं में केस दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है। बाबा को जेल भेज दिया गया है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 1
Angry Angry 1
SuragBureau

Surag Bureau पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं और स्थानीय व राष्ट्रीय मुद्दों पर समाचार लेखन करते हैं। हमारा उद्देश्य पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना हैं।

Comments (0)

User