पशु बांधने पर हुए झगड़े में एक की गोली मारकर हत्या का आरोपी गिरफ्तार

Feb 15, 2024 - 21:45
0 59
पशु बांधने पर हुए झगड़े में एक की गोली मारकर हत्या का आरोपी गिरफ्तार

block-350 block-350

थाना कोतवाली देहात पुलिस को मिली सफलता, ग्राम कठौली में पशु बांधने को लेकर हुए विवाद तथा फायरिंग में एक युवक की मृत्यु हो जाने की घटना में वांछित चल रहे 02 अभियुक्तों को किया गया गिरफ्तार।

एटा। अभियुक्तों की निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त असलहा कारतूस बरामद। घटना का विवरण - दिनांक 14.02.2024 को थाना कोतवाली देहात क्षेत्रांतर्गत ग्राम कठोली में दो पक्षों के मध्य झगड़े एवं फायरिंग की सूचना पर स्थानीय पुलिस द्वारा तत्काल मौके पर पहुंच जानकारी की गई ।

तो ज्ञात हुआ कि प्रातः *प्रथम पक्ष* के मानपाल यादव पुत्र श्यामलाल यादव उम्र करीब 26 वर्ष एवं द्वितीय पक्ष के सुरेंद्र पुत्र राजपाल के मध्य पशुओं को बांधने को लेकर हुए विवाद में प्रथम पक्ष के *मानपाल यादव की गोली लगने से मृत्यु हो गई एवं पुष्पा देवी पत्नी वेदराम यादव उम्र करीब 70 वर्ष घायल हो गई।

 प्रकरण में स्थानीय पुलिस द्वारा घायल को उपचार हेतु एवं, शव को पोस्टमार्टम हेतु भिजवाते हुए प्राप्त तहरीर के आधार पर *मुअसं– 53/24 धारा 302,307,504,506 भादवि बनाम 1.धर्मेंद्र सोलंकी, 2.यादवेंद्र उर्फ जितेंद्र सोलंकी,3.विजेंद्र सोलंकी पुत्रगण चंद्रपाल, 4. सुरेंद्र, 5. गुड्डू उर्फ सत्येंद्र पुत्रगण राजपाल,6. प्रफुल्ल प्रताप उर्फ जैकब पुत्र सुरेंद्र निवासीगण ग्राम कठौली थाना कोतवाली देहात एटा पंजीकृत किया गया

घटना के अनावरण हेतु टीम गठित कर सार्थक प्रयास किए गये। गिरफ्तारी का विवरण - प्रकरण में उपरोक्त अभियोग में वांछित चल रहे अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु गठित टीम द्वारा दो अभियुक्तों को समय 17.45 बजे कठौली चौराहे पर डीपी इंटर कॉलेज के पास से गिरफ्तार किया गया है, एवं अभियुकों की निशानदेही पर घटना प्रयुक्त असलहा को बरामद किया गया है, एवं शेष वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु सार्थक प्रयास किए जा रहे है।

गिरफ्तार अभियुक्तों का नाम व पता - 1. यादवेंद्र उर्फ जितेंद्र सोलंकी पुत्र चंद्रपाल 2. सुरेंद्र पुत्र राजपाल निवासीगण ग्राम कठौली थाना कोतवाली देहात एटा बरामदगी - 1. 02 डबल बैरल बंदूक लाइसेंसी 2. 04 जिंदा कारतूस 12 बोर

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
SuragBureau

Surag Bureau पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं और स्थानीय व राष्ट्रीय मुद्दों पर समाचार लेखन करते हैं। हमारा उद्देश्य पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना हैं।

Comments (0)

User