थाना अमांपुर पुलिस की लापरवाही आयी सामने,22 वर्षीय युवक ने शौचालय की टोटी से की सुसाइड की कोशिश हालात गंभीर।

Feb 09, 2024 - 21:16
Updated: 2 years ago
0 100
थाना अमांपुर पुलिस की लापरवाही आयी सामने,22 वर्षीय युवक ने शौचालय की टोटी से की सुसाइड की कोशिश हालात गंभीर।

block-350 block-350

थाना अमांपुर मे पिछले 7 दिनों से पुलिस कस्टडी में 22 वर्षीय युवक की पुलिस प्रताड़ना के कारण हालात बनी नाजुक। थाना अमांपुर पुलिस की लापरवाही आयी सामने,22 वर्षीय युवक ने शौचालय की टोटी से की सुसाइड की कोशिश हालात गंभीर। प्रेम प्रसंग के चलते अमांपुर पुलिस ने किया था अभियुक्त गौरव को 07 दिनों तक पुलिस अभियुक्त को करती रही प्रताड़ित। खबर जनपद कासगंज के थाना अमांपुर से है जहां दिनांक 2 फरवरी को थाना अमांपुर पुलिस द्वारा गांव रसलुआ सुलहपुर के निवासी 22 वर्षीय गौरव पुत्र रघुराज को पिछले दिनों थाना अमांपुर पुलिस लड़की छेड़छाड़ के आरोप में पकड़ कर के लाई जिसको पिछले 7 दोनों से पुलिस हिरासत में रखते हुए शारीरिक व मानसिक रूप से पुलिस द्वारा प्रताड़ित किया गया जिसके चलते बताया जाता है कि आज उपरोक्त व्यक्ति ने पुलिस थाना अमांपुर स्थित शौचालय में गले में फांसी का फंदा डालते हुए अपने जीवन लीला समाप्त करने का प्रयास किया जिसके चलते उसकी हालत अति गंभीर हो गई तत्काल अमांपुर पुलिस द्वारा उपरोक्त व्यक्ति को सरकारी स्वास्थ्य केंद्र अमांपुर लाया गया जहां व्यक्ति की हालत नाजुक देखते हुए हायर सेंटर रेफर कर दिया गया। पुलिस के मुताबिक उपरोक्त व्यक्ति का अलीगढ़ मेडिकल कॉलेज में उपचार चल रहा है। पुलिस के मुताबिक बताया जा रहा है कि उपरोक्त व्यक्ति जिंदगी और मौत के बीच जूझ रहा है। इसी के चलते आपको बताते चलें गौरव के पिता रघुराज निवासी रसलुआ सुलहपुर ने लिखित में प्रार्थना पत्र देते हुए आपोप लगाया है कि मेरे पुत्र को वीरपाल पुत्र कल्लू निवासी रसलुआ सुलहपुर व श्याम सिंह पुत्र बाबूराम निवासी गांव देवरी थाना अमापुर व अज्ञात दो पुलिसकर्मी के खिलाफ तहरीर देकर मुकदमा पंजीकृत कराया है। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक कासगंज ने थाना प्रभारी अमापुर व हल्का इंचार्ज को तत्काल प्रभाव से सस्पेंड कर दिया है। और दोषियों के खिलाफ कठोर कानूनी कार्रवाई करने का आश्वासन दिया है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 1
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
Sunil Kumar

Sunil Kumar ब्यूरो चीफ ,कासगंज हैं, जो स्थानीय समाचारों, घटनाओं पर लेखन करते हैं। उनका उद्देश्य पाठकों तक विश्वसनीय और सटीक जानकारी पहुंचाना है।

Comments (0)

User