मौनी अमावस्या पर गंगा में श्रद्धालुओं नें मनौतियों संग लगाई पुण्‍य की डुबकी

Feb 09, 2024 - 21:18
0 15
मौनी अमावस्या पर गंगा में श्रद्धालुओं नें मनौतियों संग लगाई पुण्‍य की डुबकी

block-350 block-350

मौनी अमावस्या पर गंगा में श्रद्धालुओं नें मनौतियों संग लगाई पुण्‍य की डुबकी

फर्रुखाबाद। मौनी अमावस्या के अवसर पर पांचाल घाट पर लोगों ने पवित्र गंगा स्नान किया। साथ ही बड़े पैमाने पर लोगों ने मां गंगा की पूजा-अर्चना की। काफी संख्या में लोग दूर-दराज से स्नान करने पहुंचे थे। मेलाराम नगरिया में कल्पवास कर रहे लोगों नें भी पूजा अर्चना कर डुबकी लगायी|

पांचाल घाट पर बीते 25 जनवरी से मेला रामनगरिया लगा है| जिसके चलते पहले से ही घाटों पर आस्था की लहरें हिलोरे लें रहीं हैं| उसी के बीच मौनी अमावस्या आनें से श्रद्धालुओं नें अहले सुबह से ही गंगा स्नान शुरू कर दिया था| उधर दूर दराज ससे आने वाले लोगों नें भी ससमय पंहुच कर गंगा में आस्था की डुबकी लगाकर धरती पर उतरे 33 कोटि देवताओं को साक्षी मान इहलोक, परलोक तारने के लिए मनौती मांगी गयी।

स्नान बाद घाटों पर यथा सामर्थ्य दान किया जा रहा है। मेला क्षेत्र में खिचड़ी का प्रसाद भी वितरित कराया जा रहा है। भजन, भक्ति गीतों से उल्लास की लहर है। मेला राम नगरिया में चाय-नाश्ते की व्यवस्था भी विभिन्न संतों की तरफ से अपने शिविरों में कराई गई है| पौराणिक मान्यता है कि इस दिन गंगा में स्नान सुख-समृद्धि प्रदान करता है।

लगभग-लगभग सारे शिविर श्रद्धालुओं से भरे दिखाई दे रहे थे। बस अड्डे, रेलवे स्टेशन पर भी वापसी वाली भीड़ दिखी। कल्पवासियों के स्वजन, शुभेच्छुओं ने शुक्रवार से ही डेरा जमाना शुरू कर दिया था। जाम से रही राहत मौनी अमावस्या के चलते पांचाल घाट पुल पर जाम नजर नही आया| गंगा के ऊपर एक और पीपा पुल बना होनें से मुख्य पुल पर लोड कम रहा|

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
SuragBureau

Surag Bureau पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं और स्थानीय व राष्ट्रीय मुद्दों पर समाचार लेखन करते हैं। हमारा उद्देश्य पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना हैं।

Comments (0)

User