Pakistan General Election live results: नवाज शरीफ ने किया जीत का दावा, इमरान खान के समर्थकों ने लगाया गड़बड़ी का आरोप

Feb 09, 2024 - 20:47
0 24
Pakistan General Election live results: नवाज शरीफ ने किया जीत का दावा, इमरान खान के समर्थकों ने लगाया गड़बड़ी का आरोप

block-350 block-350

Pakistan General Election live results: पाकिस्तान में आम चुनाव के लिए मतदान खत्म होने के बाद काउंटिंग में नवाज शरीफ ने अपनी जीत का दावा किया है।

हालांकि, कुछ घंटों पहले तक मीडिया रिपोर्ट्स में इमरान खान की पार्टी पीटीआई समर्थित निर्दलीय उम्मीदवारों के बढ़त और जीत की सूचनाएं आ रही थी। उधर, रिजल्ट में गड़बड़ी का आरोप लगाते हुए इमरान खान के समर्थक बेहद उग्र हैं।

 रिजल्ट में गड़बड़ी का आरोप लगाते हुए इमरान खान के समर्थक देश के 19 से अधिक शहरों में बेहद उग्र प्रदर्शन कर रहे हैं। हिंसा लगातार बढ़ रही है। समर्थकों और पुलिस के बीच हिंसा के दौरान हुई गोलीबारी में कम से कम एक व्यक्ति की मौत हो गई है।

पाकिस्तान में हालात तेजी से बिगड़ रहे हैं। पीटीआई ने दावा किया है कि आधा दर्जन से अधिक लोगों की जान गई है जबकि एक दर्जन से अधिक लोग हिंसा में घायल हुए हैं।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
SuragBureau

Surag Bureau पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं और स्थानीय व राष्ट्रीय मुद्दों पर समाचार लेखन करते हैं। हमारा उद्देश्य पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना हैं।

Comments (0)

User