प्यार में असफल प्रेमी युगल ने दी जान: मच गया हाहाकार

Jan 26, 2024 - 18:35
0 83
प्यार में असफल प्रेमी युगल ने दी जान: मच गया हाहाकार

block-350 block-350

प्यार में असफल प्रेमी युगल ने दी जान: मच गया हाहाकार

 फर्रुखाबाद। असफल प्रेमी युगल रोशनी राजपूत व अखिलेश राजपूत के द्वारा जान दे दिए जाने पर परिवार में कोहराम मच गया। कुमारी रोशनी थाना जहानगंज के ग्राम रुनी चुरसई निवासी रघुनाथ राजपूत की 19 वर्षीय पुत्री थी।

जबकि अखिलेश थाना मेरापुर के ग्राम अछरौडा निवासी विजय सिंह का 24 वर्षीय पुत्र था। अखिलेश रघुनाथ का भांजा था वह अहमदाबाद में प्राइवेट नौकरी करता था। अखिलेश परसों घर आया था और कल ही मामा के घर गया था। सूत्रों के अनुसार रोशनी व अखिलेश का काफी समय से प्रेम प्रसंग चल रहा था।

करीबी रिश्तेदारी होने के कारण दोनों का विवाह नहीं हो पा रहा था। करीब 10 वर्ष रोशनी की मां का निधन हो चुका है उसकी दोनों बड़ी बहनों की शादी हो चुकी है। छोटा भाई कल ही मौसी के यहां गया था बीती रात रोशनी घर में अकेली थी। पिता रघुनाथ पड़ोस की बैठक में सोए थे रघुनाथ आज सुबह जानवर की सानी लगाने के लिए दाना लेने घर गए थे।

उन्होंने काफी देर तक दरवाजा खटखटाया न न खुलना पर काफी तेजी से दरवाजा खटखटाया तो ढीली कुंडी निकल जाने पर दरवाजा खुल गया। रघुनाथ कमरे का नजारा देखकर भौचक्के रह गए। अखिलेश फांसी पर लटका था तथा रोशनी जमीन पर पड़ी थी अखिलेश ने फांसी लगाने के लिए छत के कुंडे में रस्सी का फंदा गले में डाला और पानी भरने वाली डेग पर पैर रखा था।

जबकि रोशनी जमीन पर धान के प्यार पर लेटी थी। रोशनी के मुंह से बदबू आने पर अनुमान लगाया गया कि उसने कोई जहर खाया। मौके पर एक मोबाइल फोन टूट पड़ा देखा गया। सूचना मिलने पर जहानगंज थानाध्यक्ष पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे साक्ष्य जुटाने के लिए फॉरेंसिक टीम बुलाई गई। सूचना मिलने पर अखिलेश के परिजन रोते बिलखते घटनास्थल पहुंचे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
SuragBureau

Surag Bureau पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं और स्थानीय व राष्ट्रीय मुद्दों पर समाचार लेखन करते हैं। हमारा उद्देश्य पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना हैं।

Comments (0)

User