पत्थर की मूर्ति प्राण प्रतिष्ठा के बाद भगवान का रूप ले लेगी : अखिलेश यादव

Jan 23, 2024 - 11:37
0 405
पत्थर की मूर्ति प्राण प्रतिष्ठा के बाद भगवान का रूप ले लेगी : अखिलेश यादव

block-350 block-350

लखनऊ । अयोध्या में भव्य श्रीराम मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा को लेकर समाजवादी पार्टी (सपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा है कि पत्थर की मूर्ति प्राण प्रतिष्ठा के बाद भगवान का रूप ले लेगी।

उन्होंने कहा कि भगवान श्री राम की प्राण प्रतिष्ठा का जो कार्यक्रम है, जो मूर्ति पत्थर की थी आज प्राण प्रतिष्ठा के बाद भगवान का रूप ले ली।

भगवान श्रीराम मर्यादा पुरुषोत्तम राम कह गए। उन्होंने कहा कि जो मर्यादा पुरुषोत्तम जी ने रामराज्य की कल्पना की थी, जहां गरीब दु:खी न रहें, नौजवान खुशहाल हों और आगे बढ़ें तथा सब प्रसन्न हों, उस रास्ते पर हम-सब चलेंगे।

सपा अध्यक्ष ने कहा कि आज हम सब समाजवादी लोग जनेश्वर मिश्र को याद करते हैं। पूरे जीवन भर जनेश्वर जी गरीब, पिछड़े, दलित, जिनका जीवन अभाव में रहा उनके लिए संघर्ष करते रहे। उन्होंने हमेशा समाजवादी आंदोलन को आगे बढ़ाया।

हमारा संघर्ष भी जारी रहेगा?

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 1
Angry Angry 0
SuragBureau

Surag Bureau पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं और स्थानीय व राष्ट्रीय मुद्दों पर समाचार लेखन करते हैं। हमारा उद्देश्य पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना हैं।

Comments (0)

User