आईसीटी लैब का विधायक डा.सुरभि ने किया शुभारंभ, बांटे टैबलेट

Jan 19, 2024 - 19:19
0 19
आईसीटी लैब का विधायक डा.सुरभि ने किया शुभारंभ, बांटे टैबलेट

block-350 block-350

आईसीटी लैब का विधायक डा.सुरभि ने किया शुभारंभ, बांटे टैबलेट

 शमसाबाद (फर्रुखाबाद) आईसीटी लैब का फीता काटकर विधायिका ने किया शुभारंभ और शिक्षकों को बाटे टैबलेट, 25 विद्यालय के शिक्षकों को मिले टैबलेट।

जानकारी के अनुसार खण्ड शिक्षा कार्यालय शमसाबाद पर कायमगंज विधान सभा से अपना दल एस की विधायक डा.सुरभि ने आईसीटी लैब का फीता काटकर शुभारंभ किया और ब्लॉक क्षेत्र के 25 विद्यालयों के शिक्षकों को टेबलेट वितरण किया अध्यापको ने कायमगंज विधायिका डा.सुरभि का फूल मालाओं से स्वागत किया।

 आईसीटी लैब में सात कंप्यूटर और एक एंड्राइड टीवी रखी गई और कैमरा भी लगाया गया जिससे बीआरसी कार्यालय पर समस्त प्रशिक्षण की उच्च अधिकारी जानकारी ले सकेंगे 172 प्राथमिक विद्यालय व कंपोजिट विद्यालय को कल से टेबलेट वितरण किए जाएंगे ।

खंड शिक्षा अधिकारी सतीश वर्मा ने बताया आज 25 विद्यालय के शिक्षक को टेबलेट वितरण किए गए इस मौके पर अपना दल एस के जिलाध्यक्ष राहुल गंगवार,एआरपी मनोज गंगवार, श्रीनिवास,अजीत कुमार,मुकेश कुमार,अनुराग दुबे सहित तमाम शिक्षक मौजूद रहे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
SuragBureau

Surag Bureau पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं और स्थानीय व राष्ट्रीय मुद्दों पर समाचार लेखन करते हैं। हमारा उद्देश्य पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना हैं।

Comments (0)

User