कासगंज 22 जनवरी को शराब की दुकानें बन्द रहेगी

Jan 19, 2024 - 19:14
0 20
कासगंज 22 जनवरी को  शराब की दुकानें बन्द रहेगी

block-350 block-350

कासगंज आयोध्या में श्री राम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम के उपलक्ष्य में 22 जनवरी को बन्द रहेंगी शराब की दुकानें।

 कासगंज: अयोध्या में श्री राम मन्दिर की प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम के अवसर पर 22 जनवरी 2024 को जनपद की सभी मदिरा दुकानों को बन्द किये जाने का निर्णय लिया गया है। जिला मजिस्ट्रेट/लाइसेंस प्राधिकारी, सुधा वर्मा द्वारा आदेश जारी किये गये हैं कि 22 जनवरी 2024 को जनपद कासगंज की समस्त आबकारी की थोक व फुटकर दुकानें अर्थात् देशी शराब, विदेशी मदिरा, बीयर, मॉडल शॉप, भांग तथा समस्त थोक अनुज्ञापनों एवं एफएल 41 अनुज्ञापन से मादक पदार्थों की बिक्री की पूर्णतः बन्दी घोषित की गई है। इस बन्दी दिवस हेतु अनुज्ञापियों को कोई प्रतिफल देय नहीं होगा। इस आदेश का अनुपालन कड़ाई से सुनिश्चित किया जाये।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
Sunil Kumar

Sunil Kumar ब्यूरो चीफ ,कासगंज हैं, जो स्थानीय समाचारों, घटनाओं पर लेखन करते हैं। उनका उद्देश्य पाठकों तक विश्वसनीय और सटीक जानकारी पहुंचाना है।

Comments (0)

User