ठगी करने वाले गिरोह के चार सदस्य गिरफ्तार

Jan 17, 2024 - 17:54
0 29
ठगी करने वाले गिरोह के चार सदस्य गिरफ्तार

block-350 block-350

ठगी करने वाले गिरोह के चार सदस्य गिरफ्तार

फर्रुखाबाद। कादरी गेट थाना पुलिस ने ठगी करने वाले गिरोह के चार सदस्यों को गिरफ्तार किया है। गिरोह की जानकारी मिलने पर कादरी गेट थाना प्रभारी विनोद कुमार शुक्ला की टीम ने 4ठगों को पकड़ लिया। जिनमें प्रिंस गुप्ता पुत्र प्रदीप कुमार निवासी बढ़पुर।

आर्यन पुत्र सुनील सिंह निवासी 6/36 आवास विकास कालोनी हाल निवासी सृजना एनक्लेव निकट रेडियेन्टो हास्पिटल लकूला रोड। रोहित कुमार पुत्र रामऔतार शुक्ला निवासी शान्ति नगर पजाबा एवं अनमोल सिंह उर्फ अन्नू पुत्र संजीव सिंह निवासी ग्राम गाँधी थाना राजेपुर शामिल हैं।

पुलिस ने आरोपियों के पास से 7 मोबाइल फोन, 3 सिम कार्ड, 2 आधार कार्ड,11 एटीएम कार्ड, 5 फर्जी कूट रचित बिल बाउचर, 2 अदद आईडी कार्ड,03 बैंक कार्ड,2 पेन कार्ड एवं100 वर्क स्क्रीन शॉट बरामद किए। अभियुक्तों ने पुलिस को बताया कि हम सभी लोग एक साथ मिलकर मोबाइल पर जस्ट डायल एप पर ट्रान्सपोर्ट के लिये डील करते है।

उनको कम्प्यूटर के माध्यम से फर्जी कूटरचित दस्तावेज को एप व व्हाट्सएप के माध्यम से दिखाकर फर्जी खुलवाये गये खातों में पैसे डलवाते हैं। जिनके एटीएम कार्ड हम लोग अपने पास रखते हैं। एटीएम कार्ड के माध्यम से पैसा निकाल कर आपस में बांट लेते हैं। जब कोई व्यक्ति काम न होने पर अपने पैसे वापस मागंता है, तो हम लोग कम्प्यूटर से आरटीजीएस की फर्जी रसीद बनाकर उसको व्हाट्सएप कर देते है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
SuragBureau

Surag Bureau पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं और स्थानीय व राष्ट्रीय मुद्दों पर समाचार लेखन करते हैं। हमारा उद्देश्य पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना हैं।

Comments (0)

User