ऑपरेशन जागृति चलाकर युवा बालिकाओं के साथ हो रहे साइबर हिंसा के बारे में जागरूक किया।

Jan 12, 2024 - 19:33
0 19
ऑपरेशन जागृति चलाकर युवा बालिकाओं के साथ हो रहे साइबर हिंसा के बारे में जागरूक किया।

अपर पुलिस महानिदेशक आगरा, जोन आगरा द्वारा यूनिसेफ के सहयोग से समाज में महिलाओं व बच्चियों की सुरक्षा तथा सम्मान के लिये वैचारिक व व्यावहारिक परिवर्तन के लिये आगरा जोन स्तर पर एक प्रोग्राम ‘ऑपरेशन जागृति’ अभियान चलाया जा रहा है । इसी क्रम में आज दिनांक 12.01.2024 को पुलिस अधीक्षक कासगंज श्री अपर्णा रजत कौशिक के निर्देशन में मिशन जागृति टीमों द्वारा थाना कासगंज क्षेत्रान्तर्गत ग्राम पंचायत मामों, ग्राम पंचायत कल्याणपुर वार्ड नं0 4 सोरों गेट, थाना सोरों क्षेत्रान्तर्गत ग्राम रफातपुर व ग्राम नगला सेडू, थाना ढोलना क्षेत्रान्तर्गत ग्राम वाहिदपुर माफी, महिला थाना क्षेत्रान्तर्गत अहीरपाणा वार्ड नं0 4 सोरों गेट, थाना सहावर क्षेत्रान्तर्गत नगला सालिक व ग्राम नगला खालिकपुर सतरोई, थाना अमांपुर क्षेत्रान्तर्गत पं0 दीनदयान उपाध्याय राजकीय इन्टर कालेज, ग्राम बनूपुरा, थाना सुन्नगढ़ी क्षेत्रान्तर्गत सिधपुरा, थाना पटियाली क्षेत्रान्तर्गत ग्राम पंचायत गढ़ी खड़ी/ ग्राम पंचायत बरईपुर, थाना सिढ़पुरा क्षेत्रान्तर्गत ग्राम रजमऊ, ग्राम प्रहलादचक व थाना सि0पुर वैश्य क्षेत्रान्तर्गत ग्राम नरेठी में विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन कर ऑपरेशन जागृति के सम्बन्ध में महिलाओं, बालिकाओं व छात्राओं को उनके अधिकारों व सुरक्षा के बारे में बताया तथा युवा बालिकाओं के साथ हो रहे साइबर हिंसा के बारे में जागरूक किया, हिंसा से पीड़ित महिलाओं/किशोरियों को काउंसलिंग व रेफरल सुविधा उपलब्ध कराना एवं पोक्सों अधिनियम के महत्वपूर्ण प्रावधानों के प्रति जागरूक किया व जन समुदाय को झूठे मुकदमों से होने वाली क्षति के बारे में समझाया गया एवं ऐसे मामलों में विशेषकर महिलाओं की सुरक्षा हेतु बनाये गये कानूनों के दुरुपयोग एवं यौन शोषण को पहचानने तथा बिना डरे रिपोर्ट करने हेतु जागृत किया गया । इसके अतिरिक्त महिला सुरक्षा से सम्बन्धित विभिन्न हेल्पलाइन नम्बरों 112, 1076, 1090, 1930, 1098, 102, 108 आदि के बारे में जानकारी व सरकार द्वारा चलायी जा रही विभिन्न योजनाओं मुख्यमंत्री बाल सेवा योजना, बेटी बचाओं बेटी बढ़ाओं, मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना, निराश्रित महिला पेंशन योजना आदि के बारे में जानकारी देकर जागरूक किया गया ।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
Sunil Kumar

ब्यूरो चीफ ,कासगंज सुराग ब्यूरो

Comments (0)

User