Pakistan: पाकिस्तान में दर्दनाक हादसा, एक ही परिवार के 11 सदस्यों की घर में मिली लाश

Jan 11, 2024 - 19:36
0 28
Pakistan: पाकिस्तान में दर्दनाक हादसा, एक ही परिवार के 11 सदस्यों की घर में मिली लाश

block-350 block-350

पाकिस्तान से एक दर्दनाक घटना सामने आई है. यहां एक ही परिवार के 11 सदस्य घर में मृत पाए गए हैं।

ये घटना खैबर पख्तूनख्वाह प्रांत की है. आशंका जताई जा रही है कि घरेलू विवाद में इन लोगों ने जहर खाकर इन लोगों की मौत हुई है। पुलिस ने बताया कि लक्की मारवात जिले के तख्ती खेल टाउन के एक घर से इन सभी के शव बरामद हुए हैं।

मरने वालों में दो महिलाएं और दो बच्चे भी शामिल हैं. पुलिस टीम ने पूरे घर को सील कर दिया है। दो दिन पहले की है घटना पुलिस को शक है कि दो दिन पहले घरेलू विवाद में इन लोगों ने खाने में जहर मिलाकर खा लिया. पुलिस अधिकारियों ने बताया कि मृतक परिवार के एक सदस्य ने दो दिन पहले वजीरिस्तान से खाना खरीदा था।

न्यूज एजेंसी ने स्थानीय सूत्रों के हवाले से बताया कि ये घटना घरेलू विवाद के कारण हुई है। मामले में प्रांत के कार्यवाहक मुख्यमंत्री जस्टिस (रिटायर्ड) अरशद हुसैन ने आईजी से डिटेल रिपोर्ट मांगी है. उन्होंने कहा कि इस घटना में शामिल आरोपियों को जल्द से जल्द गिरफ्तार किया जाएगा।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
SuragBureau

Surag Bureau पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं और स्थानीय व राष्ट्रीय मुद्दों पर समाचार लेखन करते हैं। हमारा उद्देश्य पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना हैं।

Comments (0)

User