रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा- भारत के 'रणनीतिक शक्ति' के रूप में उभरने से चीन का भारत के प्रति नजरिये में काफी बदलाव

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा- भारत के 'रणनीतिक शक्ति' के रूप में उभरने से चीन का भारत के प्रति नजरिये में काफी बदलाव

Jan 11, 2024 - 10:31
0 18
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा- भारत के 'रणनीतिक शक्ति' के रूप में उभरने से चीन का भारत के प्रति नजरिये में काफी बदलाव
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा- भारत के 'रणनीतिक शक्ति' के रूप में उभरने से चीन का भारत के प्रति नजरिये में काफी बदलाव

block-350 block-350

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा है कि भारत के रणनीतिक शक्ति के रूप में उभरने के कारण भारत के प्रति चीन के रवैये में अत्यधिक परिवर्तन हुआ है। श्री सिंह ने चीन सरकार नियंत्रित ग्‍लोबल टाइम्‍स में प्रकाशित हाल के लेख के संदर्भ में यह बात कही जिसमें भारत की विकास गाथा और इसकी बढ़ती वैश्विक हैसियत की सराहना की गई है। यह लेख भारत के बारे में चीन के बदलते रवैये की पुष्टि है। लंदन में इंडिया हाऊस में स्वागत समारोह में श्री सिंह ने कहा कि ऐसा लगता है कि चीन सरकार हमारी आर्थिक और विदेश नीतियों के साथ-साथ हमारे बदलते रणनीतिक हितों को भी स्‍वीकार कर रही है।

रक्षा मंत्री ने कहा कि भारत किसी को भी शत्रु के रूप में नहीं देखता लेकिन विश्‍व जानता है कि भारत और चीन के बीच संबंध फिलहाल तनावपूर्ण हैं। उन्‍होंने कहा कि भारत अपने पड़ोसियों और पूरे विश्व के साथ अच्छे संबंध चाहता है। ग्‍लोबल टाइम्‍स को चीन का सरकारी अखबार माना जाता है।   

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
admin

Surag Bureau Web Portal Management Team Member since 2020, Compilation, verification and publication of important news from various fields, so that readers can get reliable information.

Comments (0)

User