सत्यप्रकाश बने मेला रामनगरिया प्रभारी, घुमना व कर्नलगंज सहित चार चौकी प्रभारी बदले

Jan 11, 2024 - 10:16
0 88
सत्यप्रकाश बने मेला रामनगरिया प्रभारी, घुमना व कर्नलगंज सहित चार चौकी प्रभारी बदले

block-350 block-350

सत्यप्रकाश बने मेला रामनगरिया प्रभारी, घुमना व कर्नलगंज सहित चार चौकी प्रभारी भी बदले

फर्रुखाबाद। पुलिस अधीक्षक विकास कुमार नें बीती रात मेला रामनगरिया प्रभारी सहित चार चौकी प्रभारियों की तैनाती में फेर बदल किया है|

एसपी नें कमालगंज में तैनात निरीक्षक सत्यप्रकाश की मेला रामनगरिया प्रभारी के पद पर तैंनाती की है| इसके साथ ही साथ शहर कोतवाली में तैनात दारोगा जगभान को थाना अमृतपुर की अमृतपुर चौकी का प्रभारी बनाया गया है|

पुलिस लाइन में प्रतीक्षारत नागेन्द्र सिंह थाना मऊदरवाजा की बीबीगंज चौकी का प्रभारी बनाया गया है| पुलिस लाइन से ही अजय कुमार थाना नवाबगंज भेजा गया है|

न्यायालय सुरक्षा में तैंनात दारोगा आशु कुमार को घुमना चौकी का प्रभारी बनाया गया है| कोतवाली मोहम्मदाबाद में तैनात दारोगा नर सिंह को कोतवाली फतेहगढ़ की कर्नलगंज चौकी का प्रभारी बनाया गया है|

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
SuragBureau

Surag Bureau पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं और स्थानीय व राष्ट्रीय मुद्दों पर समाचार लेखन करते हैं। हमारा उद्देश्य पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना हैं।

Comments (0)

User