लोक जन समाज पार्टी भारत जन चेतना बैठक कर करके सरकार और जनप्रतिनिधियों को आईना दिखाने का कार्य करेगी

Jan 06, 2024 - 19:36
0 17
लोक जन समाज पार्टी भारत जन चेतना बैठक कर करके सरकार और जनप्रतिनिधियों को आईना दिखाने का कार्य करेगी

block-350 block-350

लखनऊ। लोक जन समाज पार्टी (भारत) राष्ट्रीय अध्यक्ष सतीश कुमार चतुर्वेदी के द्वारा लखनऊ स्थित विधायक निवास दारुल शफा कॉमन हाल ए ब्लॉक में एक प्रेस वार्ता का आयोजन किया गया ।

जिसमें राष्ट्रीय अध्यक्ष ने मीडिया के सभी उपस्थित साथियों से रूबरू होते हुए कहा कि लोक जन समाज पार्टी भारत सामाजिक न्याय एवं देश में समुचित विकास तथा रोजगार सृजन करने हेतु गांव गांव जाकर लोगों को जागरुक कर के जोड़ने का कार्य करेगी एवं गरीबो को न्याय दिलाने हेतु दलित वर्ग में भी क्रीमी लेयर का मांग करेगी।

 जिससे कि गरीब दलित का आरक्षण संपन्न हो चुके दलित ना छीन सके। तथा सामान्य वर्ग और अन्य पिछड़ा वर्ग के लिए निर्धारित क्रीमी लेयर की सीमा 8 लाख का पुनरीक्षण कर इसे अगले 10 वर्षों तक के लिए फ्रिज किए जाने तथा इसे किसी भी कीमत पर न बढ़ाए जाने हेतु आंदोलन करेगा जिससे कि हर जाति के गरीब और जरूरतमंद लोग ही आरक्षण का लाभ पा सकें ।

कहीं एक ही घर में आरक्षण का लाभ 10-10 लोग ले रहे हैं कहीं कोई परिवार वर्षों से संघर्ष कर रहा है इसका कारण आरक्षण को आर्थिक आधार पर ना दिया जाना है। लोक जन समाज पार्टी भारत विश्वास करता है कि जाति के नाम पर रोटी सेंकने वालों की राजनीति अब बंद होनी चाहिए तथा हर जाति में गरीबों को उनका हक दिलाने के लिए कार्य होना चाहिए ।

जिसके लिए पार्टी हर स्तर पर संघर्ष करेगी जिसमें विभिन्न विभागों में लगे मानदेय कर्मचारी के भविष्य की सुरक्षा हेतु व्यवस्था बनाना एवं सम्मानजनक मानदेय दिलाना जाब सुरक्षा की गारंटी प्रदान करना सेवायोजन पोर्टल पर संविदा कर्मचारियों की नियुक्ति में चयनित फार्मो द्वारा और विभागीय अधिकारियों के गठजोड़ द्वारा किए जा रहे भ्रष्टाचार को बंद कर सही ढंग से नियुक्ति करना समेत जन सुरक्षा, किसान सुरक्षा, स्त्री सुरक्षा, साइबर सुरक्षा, ड्राइवर सुरक्षा, घृणा अपराध रोकने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म के दुरुपयोग को रोकने आदि अनछुए पहलुओं के संबंध में लोक जन समाज पार्टी भारत जन चेतना बैठक कर करके सरकार को और उनकी जनप्रतिनिधियों को आईना दिखाने का कार्य करेगी ।

साथ ही साथ विपक्षी पार्टियों के ऊल जुलूल राजनीतिक व्यवहार, आलोकतांत्रिक आचरण और बदजुबानी बनाम स्वच्छ राजनीति के मुद्दे को स्थापित करने की राजनीति का आरंभ करेगी। क्षमता आधारित व्यवस्था को स्थापित करने की राजनीति को स्वार्थ के बजाय सेवा का क्षेत्र बनाने के लिए विधायकों और सांसदों की कई कई पेंशन प्रणाली को बंद करने हेतु लोक जन समाज पार्टी भारत के कार्यकर्ताओं एवं पदाधिकारीयों द्वारा मन वचन और क्रम से सतत प्रयास और संघर्ष किया जाएगा! सतीश कुमार चतुर्वेदी राष्ट्रीय अध्यक्ष

सुराग ब्यूरो - लखनऊ से अशोक कुमार कनौजिया

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
SuragBureau

Surag Bureau पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं और स्थानीय व राष्ट्रीय मुद्दों पर समाचार लेखन करते हैं। हमारा उद्देश्य पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना हैं।

Comments (0)

User