चोरी की योजना बनाते, 2 शातिर अंतर्जनपदीय चोर, 1 अवैध तमंचा 3 जिन्दा कारतूस एक सब्बल, एवं चोरी की बाइक सहित गिरफ्तार।

Jan 02, 2024 - 18:34
0 40
चोरी की योजना बनाते, 2 शातिर अंतर्जनपदीय चोर, 1 अवैध तमंचा 3 जिन्दा कारतूस एक सब्बल, एवं चोरी की बाइक सहित गिरफ्तार।

block-350 block-350

एटा। थाना कोतवाली नगर पुलिस को मिली बडी सफलता, थाना कोतवाली नगर पुलिस द्वारा चोरी की योजना बनाते, 02 शातिर अंतर्जनपदीय चोर, 01 अवैध तमंचा 03 जिन्दा कारतूस एक सब्बल, एवं एक चोरी की मोटरसाइकिल सहित किए गए गिरफ्तार।

 घटनाक्रमानुसार वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक राजेश कुमार सिंह व अपर पुलिस अधीक्षक एटा के कुशल निर्देशन एवं क्षेत्राधिकारी नगर के पर्वेक्षण में अपराध व अपराधियो पर नियंत्रण हेतु चलाये जा रहे तलाश व दबिश सहित, वाँछित अपराधियों की गिरफ्तारी के अभियान के तहत थाना कोतवाली नगर पुलिस द्वारा दौराने चैकिंग,मुखबिर की सूचना पर दिनांक 01.01.2024 को लूट की योजना बनाते 02 शातिर चोरों को सर्वोदय इण्टर कालेज के पास सहावर रोड से समय 21.30 बजे गिरफ्तार किया गया है।

अभियुक्तों की जामा तलाशी व मौके से, 01 अवैध तमंचा, 03 जिंदा कारतूस, 01 सब्बल,01 चोरी की मोटरसाइकिल बरामद हुई है। गिरफ्तार अभियुक्तों के विरुद्ध आर्म्स एक्ट के तहत अभियोग पंजीकृत कर थाना स्तर से आवश्यक वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।

गिरफ्तार अभिगणों का नाम पता– 1-गौरव पुत्र टीकाराम निवासी ग्राम जखुआ थाना कुरावली जिला मैनपुरी 2- अजय पुत्र राजेन्द्र निवासी भागपुर बरौली थाना बागवाला जिला एटा *बरामदगी का विवरण – 1.01 अवैध तमंचा 01 जिंदा कारतूस 12 बोर(अभियुक्त गौरव से) 2.02 जिन्दा कारतूस 12 बोर, 01 सब्बल,(अभियुक्त अजय से) 4.एक चोरी की पल्सर मोटरसाइकिल

गिरफ्तार करने वाली टीम का नाम - 1. प्र0नि0 निर्दोष सिंह सेंगर कोतवाली नगर एटा 2. उ0नि0 अश्वनी शर्मा कोतवाली नगर एटा 3. का0 1313 अंकुर मलिक 4. का0 443 जयवीर सिंह 5. का0 1294 सतेन्द्र कुमार 6. का0 1294 राहुल लौर

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
SuragBureau

Surag Bureau पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं और स्थानीय व राष्ट्रीय मुद्दों पर समाचार लेखन करते हैं। हमारा उद्देश्य पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना हैं।

Comments (0)

User