खोदाई में निकला सोना... युवक ने तीन लाख में खरीदा, सुनार के पास पहुंचा और...

Dec 30, 2023 - 20:22
0 512
खोदाई में निकला सोना... युवक ने तीन लाख में खरीदा, सुनार के पास पहुंचा और...

block-350 block-350

दिल्ली। दक्षिणी जिला पुलिस ने सोने के नकली आभूषण देकर लोगों से ठगी करने वाली महिला सहित तीन जालसाजों को गिरफ्तार किया है।

पुलिस ने आरोपितों से नकली आभूषण समेत वारदात में प्रयोग अन्य सामान बरामद किया है। पुलिस उपायुक्त चंदन चौधरी ने बताया कि ग्रेटर कैलाश थाना पुलिस ने धोखाधड़ी के एक मामले में महिला राजो देवी सहित किशोर कुमार और कन्हैया लाल को गिरफ्तार किया है।

पुलिस ने इनकी निशानदेही पर दो किलो लोहे की सोने का पानी चढ़ी माला, पांच पुराने सिक्के, तीन नकली सोने के मंगल सूत्र, पीतल के तार और सात कीपैड मोबाइल फोन बरामद किए हैं। चाय लेने गया तो मिला एक व्यक्ति सनलाइट कॉलोनी निवासी एक पीड़ित ने शिकायत दी थी कि वह जमरूदपुर के एक अस्पताल में काम करता है।

उसने बताया कि दो दिसंबर को वह अस्पताल के बाहर चाय लेने गया था। यहां पर उससे एक व्यक्ति मिला। उसने पीड़ित से कहा कि वह खुदाई मजदूर के रूप में काम करता है। खुदाई कार्य के दौरान उसे एक किलो सोना मिला और वह सोने को बहुत कम कीमत पर बेचना चाहता है। उसने सोने की कीमत 10 लाख रुपये मांगे।

पीड़ित उसकी बातों में आ गया और तीन लाख रुपये में सोना खरीद लिया। जब शिकायतकर्ता ने सोने की जांच कराई तो वह सोने का पानी चढ़ी लोहे की माला मिली। पुलिस ने शिकायत के आधार पर केस दर्ज कर जांच के दौरान महिला नांगलोई निवासी राजो देवी सहित फरीदाबाद के शिव दुर्गा विहार निवासी किशोर कुमार और कन्हैया लाल को गिरफ्तार किया।

ऐसे बनाते थे भोले-भाले लोगों को अपना शिकार पुलिस पूछताछ में सामने आया कि किशोर कुमार और कन्हैया कई बहाने बनाकर भोले-भाले लोगों को फंसाते थे। वह पीड़ितों को झांसे में लेने के लिए कहते थे कि उन्हें खुदाई के दौरान सोना मिला है। इसी तरह बताते थे कि उनके पास पुराना सोना है।

पैसों की जरूरत के चलते वह इसे बेचना चाहते हैं। वह बहुत कम कीमत पर सोना बेचने की बात कहते थे। ऐसे में लोग उनके झांसे में आ जाते थे। फिर वह पीड़ितों को नकली सोना बेचकर फरार हो जाते थे। जांच कराने पर पीड़ित को पता चलता था कि सोना नकली है। दोनों आरोपित महिला जालसाज को अपनी चाची बताते थे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
SuragBureau

Surag Bureau पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं और स्थानीय व राष्ट्रीय मुद्दों पर समाचार लेखन करते हैं। हमारा उद्देश्य पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना हैं।

Comments (0)

User