Aaj ka mausam : ठंड हुई प्रचंड, कोहरे से ट्रेनों के थमे पहिये, उड़ानें निरस्त

Dec 31, 2023 - 09:03
0 84
Aaj ka mausam : ठंड हुई प्रचंड, कोहरे से ट्रेनों के थमे पहिये,  उड़ानें निरस्त

block-350 block-350

नई दिल्ली। पूरे उत्तर भारत में घने कोहरे का असर दिखाई दे रहा है। शीतलहर का असर उड़ानों और ट्रेनों पर भी पड़ रहा है।

मौसम विभाग के अनुसार, अगले कई दिनों तक कमोबेश ऐसा ही मौसम बने रहने का पूर्वानुमान है। 150 से ज्यादा उड़ानें और ट्रेनें भीषण शीतलहर के कारण प्रभावित हुई हैं। दिल्ली का हाल मौसम विभाग के मुताबिक, आज यानि रविवार की सुबह राजधानी में मध्यम से घना कोहरा बना रहेगा।

दिन में आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे। अधिकतम और न्यूनतम तापमान क्रमश: 19 एवं 11 डिग्री सेल्सियस रह सकता है। सोमवार को भी ऐसा ही मौसम बना रहेगा। मंगलवार से अधिकतम तापमान में करीब दो डिग्री की वृद्धि होगी एवं न्यूनतम तापमान में दो से तीन डिग्री की गिरावट देखने को मिलेगी।

दिल्ली से सटे एनसीआर के इलाके में भी अमूमन यही हाल रहने की संभावना है। पंजाब का मौसम बात करें पंजाब की तो यहां रविवार को हल्के बादल छाए रहेंगे। अधिकतम तापमान 17 डिग्री न्यूनतम तापमान 06 डिग्री रहने की संभावना है। मौसम विभाग के अनुसार शीतलहर चलेगी। कोहरा छाने की संभावना है।

इससे ठिठुरन बढ़ेगी। यूपी में शीतलहर उत्तर प्रदेश में कोहरे का असर बढ़ने से लगातार चौथे दिन शनिवार को भी धूप का दर्शन नहीं हुआ। गलन भी बढ़ती जा रही है और प्रदेश शीतलहर की चपेट में है। घने कोहरे के कारण प्रयागराज में लगातार तीसरे दिन शनिवार को उड़ानें रद रहीं। लखनऊ के आंचलिक विज्ञान केंद्र के वरिष्ठ मौसम वैज्ञानिक मुहम्मद दानिश ने बताया कि, मौसम में पश्चिमी विक्षोभ का असर बना हुआ है और इसके कारण नमी की अधिकता है और हल्की शीतलहर भी है।

रविवार को भी ऐसा ही मौसन रहने की संभावना है। बिहार में घना कोहरा राजधानी समेत प्रदेश के 19 जिलों में घना कोहरा छाए रहने को लेकर येलो अलर्ट जारी किया गया है। वहीं, शेष भागों में मध्यम दर्जे के कोहरे का प्रभाव रहेगा। अधिकतम तापमान में दो से चार डिग्री की गिरावट व पछुआ के कारण ठंड में वृद्धि की संभावना है। दो से चार जनवरी के दौरान पटना सहित दक्षिण भागों के 19 शहरों के एक या दो स्थानों पर वर्षा की संभावना है।

शनिवार को 9.8 डिग्री सेल्सियस के साथ शेखपुरा का सर्वाधिक न्यूनतम तापमान दर्ज किया गया। वहीं, राजधानी का न्यूनतम तापमान 14.2 डिग्री सेल्सियस रहा। राजधानी समेत गया, पूर्णिया, वाल्मीकिनगर में घना कोहरे का प्रभाव रहा। दिन में धूप नहीं निकलने के कारण कनकनी का प्रभाव बना रहा। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक राजधानी पटना में आज अधिकतम तापमान 20 डिग्री और न्यूनतम 13 डिग्री रहने की संभावना है।

एमपी में बारिश के आसार पाकिस्तान के आसपास सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से वातावरण में नमी आने लगी है। इस वजह से ग्वालियर, चंबल, सागर, रीवा, भोपाल संभाग के जिलों में घना कोहरा छा रहा है। शनिवार को सुबह ग्वालियर में दृश्यता 50 मीटर से भी कम रही। खजुराहो में दृश्यता 50 मीटर, भोपाल में 800 मीटर रही। प्रदेश में सबसे कम सात डिग्री सेल्सियस तापमान दतिया एवं ग्वालियर में दर्ज किया गया।

चार शहरों में न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस से कम रहा। हिल स्टेशन पचमढ़ी में पारा 8.6 डिग्री सेल्सियस पर रहा। उधर, ग्वालियर, दतिया एवं छतरपुर जिले में शनिवार को शीतल दिन रहा। मौसम विज्ञानियों के मुताबिक पश्चिमी विक्षोभ के असर से बादल छाने की संभावना है। रविवार को भोपाल संभाग के जिलों में कहीं-कहीं वर्षा हो सकती है। छत्तीसगढ़ः सर्दी के मौसम में धर्मनगरी प्रदेश में सबसे गर्म पश्चिमी विक्षोभ का प्रभाव दिखने लगा है।

दिन के तापमान में हल्की बढ़ोतरी के बीच शनिवार को धर्मनगरी डोंगरगढ़ प्रदेश का सबसे गर्म नगर रहा। वहां अधिकतम तापमान 28.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज कि या गया। यह सामान्य से लगभग छह डिग्री अधिक है। हालांकि रात में वातावरण में अनुकूलता बनी हुई है। तापमान 13 डिग्री के साथ सामान्य पर स्थिर है। दो दिन बाद इसमें और कमी आने की संभावना जताई गई है।

लगभग पखवाड़ेभर तक अपेक्षित ठंड पड़ने के बाद अब दिन में मौसम थोड़ा गर्म हो गया है। मौसम विभाग का कहना है कि अगले चार दिनों तक इसमें विशेष परिवर्तन की संभावना कम है। रविवार को मौसम शुष्क रहेगा। दो दिन बाद हल्की बारिश के संकेत बताए गए हैं। मौसम में उतार-चढ़ाव के बीच रात के वातावरण में अपक्षित अनुकूलता का दौर जारी है।

बखवाड़ेभर से रात में अनुकूल ठंड पड़ रही है। बीती रात में तापमान 13.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। दिन का तापमान 28 डिग्री था। मौसम विभाग के अनुसार रायपुर में दिन का तापमान 27.8, बिलासपुर का 28 व दुर्ग में 27.4 डिग्री रिकार्ड किया गया। उत्तराखंडः ट्रेनें प्रभावित, ठंड ने हाल किया बेहाल कड़ाके की ठंड और कोहरे का कहर जारी है।

हाड़ कंपा देने वाली ठंड ने जिंदगी को अस्त व्यस्त कर दिया है। शनिवार को भी धर्मनगरी हरिद्वार कोहरे की सफेद चादर में लिपटी रही। पूरे दिन सूर्यदेव के दर्शन नहीं हुए। दिन में ही अंधेरा छा गया। हाईवे और संपर्क मार्गों पर वाहन रेंगते नजर आए। लंबी दूरी की ट्रेनों की रफ्तार पर भी ब्रेक लग गया। उत्कल एक्सप्रेस, अहमदाबाद-योगनगरी ऋषिकेश के अलावा अमृतसर जनशताब्दी आदि ट्रेनों के विलंब से पहुंचने से यात्री परेशान रहे।

समूचा उत्तर भारत इन दिनों शीतलहर और कोहरे की चपेट में है। हाड़कंपाने वाली ठंड ने जनजीवन को अस्त-व्यस्त कर दिया है। मौसम के तल्ख तेवर को देख हाल फिलहाल ठंड से राहत मिलती नहीं दिख रही है। कोहरा छाया रहने से हाईवे और संपर्क मार्गों पर यातायात प्रभावित रहा। हिमाचल का हाल आज प्रदेश के कुछ ऊंचे क्षेत्रों में हल्का हिमपात व वर्षा की संभावना है।

हालांकि अधिकतर स्थान पर मौसम के साफ रहने का अनुमान है। अटल टनल रोहतांग से नार्थ पोर्टल होकर 22 हजार से अधिक पर्यटक शनिवार को कुठ बिहाली, कोकसर व सिस्सू पहुंचे। सैलानियों ने यहां बर्फीली वादियों को निहारा और बर्फ के बीच खूब मस्ती की। शुक्रवार को 5113 वाहन अटल टनल के पार पहुंचे जबकि शनिवार को वाहनों की संख्या बढ़कर 5500 के पार हो गई।

जम्मू कश्मीर में कम नहीं हुआ कोहरा, उड़ानें रद जम्मू-कश्मीर में अभी कोहरा कम नहीं हुआ है। आज भी ऐसा ही मौसम रहने की संभावना है। कोहरे के चलते जम्मू और श्रीनगर हवाई अड्डे से विमानों के परिचालन में व्यवधान रहा। जम्मू में सुबह पहुंचने वाले विमान एक से दो घंटे देरी से पहुंचे। तीन उड़ानें रद रहीं। इनमें श्रीनगर से आने वाला एयर इंडिया, चंडीगढ़ से आने वाला एयर इंडिया रीजनल और मुंबई से आने वाला इंडिगो की उड़ान शामिल है।

श्रीनगर में भी सुबह आने वाले अधिकतर विमान देरी से उतरे। दोपहर को कोहरा कम होने पर विमानों की आवाजाही समयानुसार शुरू हो गई। उड़ानें और ट्रेनें प्रभावित शनिवार को अंतरराष्ट्रीय उड़ानों में बैंकाक के लिए जा रहा विमान करीब चार घंटे की देरी से रवाना हुआ। आगमन से जुड़े छह विमानों में विलंब रहा। सबसे ज्यादा असर घरेलू उड़ानों पर रहा।

पटना जाने वाली उड़ान करीब नौ घंटा की देरी से रवाना हुई। इसी तरह अहमदाबाद व गोवा की उड़ान छह और गोरखपुर व बागडोगरा की उड़ान करीब तीन घंटे के विलंब से रवाना हुई। उड़ानों में विलंब की वजह से यात्रियों टर्मिनल पर घंटों इंतजार करना पड़ रहा है। कोहरे का असर सिर्फ विमान सेवा पर ही नहीं पड़ा। ट्रेनें भी करीब 20 घंटे से ज्यादा की देरी से पहुंची। वंदे भारत एक्सप्रेस 20 घंटे, पटना-आनंद विहार सुपरफास्ट विशेष 29 घंटे, खजुराहो-कुरुक्षेत्र गीता जयंती एक्सप्रेस 24 घंटे, पुरी-योगनगरी ऋषिकेश कलिंग उत्कल एक्सप्रेस 20 घंटे की देरी से पहुंची।

हरियाणाः अंबाला में शिमला से भी ठंडा रहा दिन अंबाला शहर साल के आखिरी दिन तक पहुंचे-पहुंचते शनिवार को ठंड प्रचंड हो गई। शनिवार को दिनभर सूर्यदेव के दर्शन का लोग इंतजार करते रहे लेकिन सूर्यदेव चंद मिनट ही दोपहर दो बजे के बाद दिखाई दिए और फिर से गायब हो गए। लिहाजा पारा एकदम 4.01 डिग्री लुढ़ गया। अधिकतम तापमान चार डिग्री घटने के कारण अंबाला में अधिकतम तापमान शिमला से भी कम रहा।

शिमला में शनिवार को अधिकतम तापमान 13.05 डिग्री दर्ज किया गया जबकि अंबाला में यह 13.01 डिग्री ही सिमट गया। इसके अलावा तमिलनाडु और केरल में 2 जनवरी तक हल्की बारिश होने की संभावना है। मुंबई में हल्का बादल छाए रहने की संभावना है। बुंदाबांदी भी हो सकती है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
SuragBureau

Surag Bureau पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं और स्थानीय व राष्ट्रीय मुद्दों पर समाचार लेखन करते हैं। हमारा उद्देश्य पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना हैं।

Comments (0)

User