कासगंज एस एस द्वारा पुलिस लाइन में साप्ताहिक परेड का आयोजन किया गया।

Dec 29, 2023 - 15:30
0 20
कासगंज एस एस द्वारा पुलिस लाइन में साप्ताहिक परेड का आयोजन किया गया।

block-350 block-350

पुलिस लाइन कासगंज में शुक्रवार की साप्ताहिक परेड का आयोजन किया गया, इस दौरान पुलिस अधीक्षक कासगंज सौरभ दीक्षित द्वारा पुलिस लाइन पहुंचकर परेड का मानप्रणाम स्वीकार कर परेड का निरीक्षण किया गया तथा जवानों की ड्रिल परेड का निरीक्षण भी किया गया तथा संबंधित को आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए । तत्पश्चात पुलिस अधीक्षक कासगंज सौरभ दीक्षित के निर्देशन में पुलिस लाइन कासगंज में दंगा नियंत्रण योजना का रिहर्सल किया गया जिसके अंतर्गत जनपद की विभिन्न शाखाओं में कार्यरत पुलिस अधिकारी/कर्मचारी गण द्वारा प्रतिभाग किया गया । इस दौरान पुलिस अधीक्षक कासगंज द्वारा सर्वप्रथम पुलिस लाइन में सभी पुलिस कर्मियों को उनके कर्तव्यों के बारे में ब्रीफ किया गया । इसके उपरांत शस्त्रों का सिखलाई सत्र चलाया गया इसमें दंगा निरोधी उपकरण अश्रु गैस, रबर बुलेट व एंटी राइट गन आदि सभी शस्त्रों की जानकारी दी गई व सभी अधिकारी/कर्मचारी गण को शस्त्रों का व्यवहारिक ज्ञान भी कराया गया । निरीक्षण के क्रम में क्षेत्राधिकारी नगर अजीत चौहान द्वारा एंटी रोमियो टीमो, डायल-112 व परिवहन शाखा आदि का निरीक्षण कर उन्हें आवश्यक दिशा-निर्देश दिये गये ।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
Sunil Kumar

Sunil Kumar ब्यूरो चीफ ,कासगंज हैं, जो स्थानीय समाचारों, घटनाओं पर लेखन करते हैं। उनका उद्देश्य पाठकों तक विश्वसनीय और सटीक जानकारी पहुंचाना है।

Comments (0)

User