540 ग्राम नशीले पाउडर के साथ 01 शातिर अभियुक्त को पटियाली पुलिस ने किया गिरफ्तार।

Dec 29, 2023 - 15:23
0 22
540 ग्राम नशीले पाउडर के साथ 01 शातिर अभियुक्त को पटियाली पुलिस ने किया गिरफ्तार।

block-350 block-350

अवैध मादक पदार्थों के विरुद्ध कासगंज पुलिस की कार्यवाही जारी, थाना पटियाली पुलिस द्वारा 01 शातिर अभियुक्त को किया गया गिरफ्तार, कब्जे से 540 ग्राम नाजायज नशीला पाउडर (डायजापाम) बरामद ।

पुलिस अधीक्षक कासगंज सौरभ दीक्षित के कुशल निर्देशन व अपर पुलिस अधीक्षक कासगंज जितेन्द्र कुमार दुबे के पर्यवेक्षण में जनपद में अवैध मादक पदार्थों के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में क्षेत्राधिकारी पटियाली विजय कुमार राना के नेतृत्व में आज दिनांक 29.12.2023 को थाना पटियाली पुलिस द्वारा एक शातिर अभियुक्त इसरार पुत्र नबीशेर निवासी मौहल्ला मिश्राना कस्बा व थाना पटियाली जनपद कासगंज को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की, गिरफ्तार अभि0 के कब्जे से 540 ग्राम नाजायज नशीला पाउडर (डायजापाम) बरामद किया गया, बरामदगी के आधार पर थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0 405/2023 धारा 21/22 एनडीपीएस एक्ट पंजीकृत कर, नियमानुसार विधिक कार्यवाही की जा रही है । गिरफ्तार अभियुक्त का आपराधिक इतिहास- 1.मु0अ0सं0 198/2020 धारा 13जी जुआ अधिनियम थाना सिकन्दरपुर वैश्य जनपद कासगंज 2.मु0अ0सं0 345/2021 धारा 3/25 आयुध अधिनियम थाना बिछवा जनपद मैनपुरी 3.मु0अ0सं0 365/2021 धारा 380/411/457 भादवि थान बिछवा जनपद मैनपुरी 4.मु0अ0सं0 229/2021 धारा 380/411/457 भादवि थाना बिछवा जनपद मैनपुरी 5.मु0अ0सं0 405/2023 धारा 21/22 एनडीपीएस एक्ट थाना पटियाली जनपद कासगंज पुलिस टीम – •प्र0नि0 गोविन्द बल्लभ शर्मा थाना पटियाली जनपद कासगंज मय टीम ।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
Sunil Kumar

Sunil Kumar ब्यूरो चीफ ,कासगंज हैं, जो स्थानीय समाचारों, घटनाओं पर लेखन करते हैं। उनका उद्देश्य पाठकों तक विश्वसनीय और सटीक जानकारी पहुंचाना है।

Comments (0)

User