भाजपा का कार्यकर्ता संगठन की रीढ़ : संगठन प्रभारी डॉ अरुण पाठक

Dec 24, 2023 - 09:13
0 25
भाजपा का कार्यकर्ता संगठन की रीढ़ : संगठन प्रभारी डॉ अरुण पाठक

block-350 block-350

भाजपा का कार्यकर्ता संगठन की रीढ़ : संगठन प्रभारी डॉ अरुण पाठक

फर्रुखाबाद। फर्रुखाबाद के दौरे पर पहुंचे बनारस संगठन प्रभारी एवं विधान परिषद सदस्य डॉक्टर अरुण पाठक का भाजपा जिला अध्यक्ष रूपेश गुप्ता ने कार्यकर्ताओं के साथ अभिनंदन किया।

पांचाल घाट स्थित नारायण आश्रम में आयोजित कार्यकर्ता मिलन कार्यक्रम में विधान परिषद सदस्य डॉक्टर अरुण पाठक ने कार्यकर्ताओं से भेंट की एवं 2024 में होने वाले लोकसभा चुनाव में जुटने का आव्हान किया। कार्यकर्ता मिलन कार्यक्रम में विधान परिषद सदस्य एवं बनारस संगठन प्रभारी डॉ अरुण पाठक ने कहा भाजपा का कार्यकर्ता संगठन की रीढ़ है।

1980 में बनी भारतीय जनता पार्टी जिसने अपनी विचारधारा और मजबूत इरादों से विश्व की सबसे बड़ी राजनीतिक लोकतांत्रिक पार्टी बनने का दर्जा प्राप्त किया जिसके पास सबसे बड़ा कार्यकर्ताओं का जन समूह है।

जिस संकल्प को लेकर भारतीय जनता पार्टी की स्थापना हुई उन सभी संकल्पना को पूर्ण करने का काम प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सरकार कर रही है धारा 370 भव्य राम मंदिर जैसे मुद्दे अब इस देश में इतिहास बन चुके हैं। भाजपा का कार्यकर्ता संगठन के लिए 24 घंटे कार्यकर्ता रहता है 2014 व 2019 के लोकसभा चुनाव में केंद्र में बीजेपी के प्रचंड जीत के बाद 2024 के चुनाव में भाजपा कार्यकर्ता फिर से एक बार नरेंद्र मोदी को तीसरी बार प्रधानमंत्री बनने के लिए संकल्पित हो गया है।

 2014 से केंद्र में बीजेपी सरकार बनने के बाद देश निराशा से बाहर निकाल कर आया लोगों को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की गारंटी पर पूर्ण विश्वास है प्रधानमंत्री जो कहते हैं वही करते हैं देश की गरीब जनता को बुनियादी सुविधाओं का लाभ मिल रहा है। विकास और राष्ट्रवाद के साथ-साथ सुशासन भाजपा का लक्ष्य है।

सभी कार्यकर्ता अभी से जुट जाएं और जनता के बीच जाकर केंद्र व प्रदेश सरकार के जन कल्याण कार्यों की जानकारी पहुंचाने का कार्य करें। भाजपा जिला अध्यक्ष रूपेश गुप्ता ने कहा भाजपा में छोटे से छोटा कार्यकर्ता भी शीर्ष स्तर पर पहुंच सकता है प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के एक छोटे से कार्यकर्ता के रूप में संगठन में कार्य किया और आज वह देश के दूसरी बार प्रधानमंत्री बने।

भाजपा युवाओं को आगे बढ़ाने के लिए प्रेरित करती है। 2024 के लोकसभा चुनाव में भाजपा फिर एक बार मजबूत होकर उभरेगी। इस कार्यक्रम के अवसर पर संचालन जिला महामंत्री डीएस राठौर ने किया। इस अवसर पर पूर्व विधायक कुलदीप गंगवार डॉ मिथिलेश अग्रवाल जिला महामंत्री हिमांशु गुप्ता जिला महामंत्री फतेहचंद वर्मा जिला महामंत्री सुनील रावत जिला कोषाध्यक्ष संजीव गुप्ता जिला मीडिया प्रभारी शिवांग रस्तोगी महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष बबीता पाठक चित्रा अग्निहोत्री श्वेता दुबे अनुराग अग्रवाल संकिसा अध्यक्ष पति राहुल राजपूत नवाबगंज अध्यक्ष अनिल राजपूत पूर्व अध्यक्ष शमशाबाद विजय गुप्ता आदि लोग मौजूद रहे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
SuragBureau

Surag Bureau पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं और स्थानीय व राष्ट्रीय मुद्दों पर समाचार लेखन करते हैं। हमारा उद्देश्य पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना हैं।

Comments (0)

User