सुन्नगड़ी पुलिस ने पिता पर गोली चलाने वाले अभियुक्त को किया गिरफ्तार।

Jul 20, 2023 - 20:19
Updated: 3 years ago
0 18
सुन्नगड़ी पुलिस ने पिता पर गोली चलाने वाले अभियुक्त को किया गिरफ्तार।

block-350 block-350

 अपराध नियंत्रण की दिशा में कासगंज पुलिस की कार्यवाही जारी, पिता पर गोली चलाने वाले अभियुक्त को थाना सुन्नगढी पुलिस ने किया गिरफ्तार, कब्जे से घटना प्रयुक्त अवैध तमंचा मय 01 जिंदा व 01 खोखा कारतूस 315 बोर बरामद

पुलिस अधीक्षक कासगंज  सौरभ दीक्षित के कुशल निर्देशन व अपर पुलिस अधीक्षक कासगंज  जितेन्द्र दुबे के पर्यवेक्षण में जनपद में अपराध नियंत्रण की दिशा में चलाए जा रहे विशेष अभियान के क्रम में अवगत कराना है कि दिनांक 19/20.07.2023 की रात्रि में थाना सुन्नगढी व PRV 1139 पर ग्राम मंगदपुर में एक व्यक्ति द्वारा अपने पिता पर गोली चलाने की सूचना प्राप्त हुई इसी सूचना पर थाना सुन्नगढी पुलिस व पीआरवी गाडी द्वारा तत्काल मौके पर पहुंचकर अभियुक्त श्यामसुंदर पुत्र रामबाबू नि0 ग्राम मंगदपुर थाना सुन्नगढी कासगंज को उसके घर से गिरफ्तार किया तथा अभियुक्त के कब्जे से 01 अवैध तमंचा मय 01 जिंदा व 01 खोखा कारतूस 315 बोर बरामद किया गया । घटना उपरोक्त के संबंध में थाना सुन्नगढी पर मु0अ0सं0 57/23 धारा 307 भादवि व 3/25/27 आर्म्स एक्ट पंजीकृत किया गया है । तथा अग्रिम विधिक कार्यवाही प्रचलित है ।

गिरफ्तार अभि0 का विवरण-

श्यामसुंदर पुत्र रामबाबू नि0 ग्राम मंगद पुर थाना सुन्नगढी जनपद कासगंज

बरामदगी-

01 अवैध तमंचा 315 बोर 01 जिंदा व 01 खोखा कारतूस 315 बोर

गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम-

 थानाध्यक्ष प्रेमपाल सिंह थाना सुन्नगढी जनपद कासगंज हैका0 146 ब्रजमोहन सिंह थाना सुन्नगढी जनपद कासगंज हैका0 53 जितेन्द्र सिंह ( PRV 1139) का0 1053 विक्रांत शर्मा ( PRV 1139) का0 शाकिर ( PRV 1139)

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
Sunil Kumar

Sunil Kumar ब्यूरो चीफ ,कासगंज हैं, जो स्थानीय समाचारों, घटनाओं पर लेखन करते हैं। उनका उद्देश्य पाठकों तक विश्वसनीय और सटीक जानकारी पहुंचाना है।

Comments (0)

User