तहसील- दिवस (सम्पूर्ण समाधान दिवस) में CDO ने सुनी फरियादियो की समस्या

Dec 16, 2023 - 19:56
0 31
तहसील- दिवस (सम्पूर्ण समाधान दिवस) में CDO ने सुनी फरियादियो की समस्या

block-350 block-350

तहसील- दिवस (सम्पूर्ण समाधान दिवस) में CDO ने सुनी फरियादियो की समस्या

कायमगंज/ फर्रुखाबाद। आज तहसील-दिवस मुख्य विकास अधिकारी अरविंद कुमार मिश्रा की अध्यक्षता में आयोजित किया गया। इस बीच उपजिलाधिकारी यदुवंश कुमार व क्षेत्राधिकारी सोहराब आलम भी मौजूद रहे। क्षेत्र की उर्मिला पत्नी अजयपाल निवासी ग्राम हरदुआ ने गांव के ही राकेश पुत्र अहिलकार के खिलाफ शिकायती पत्र दिया है।

 उन्होंने कहा कि हमे ग्राम समाज की जमीन जिसकी गाटा संख्या 203 है पट्टे के दौरान प्राप्त हुई थी तथा प्रार्थी उस पर खेती करता चला आ रहा है राकेश ने दबंग तरीके से उस पर कब्ज़ा कर लिया है उन्होंने मुख्य विकास अधिकारी से न्याय की गुहार लगायी है अबैध कब्ज़ा, जमीनी विवाद,बिजली समस्या,आवास की समस्या,आदि तथा राजस्व विभाग से संबंधित शिकायती पत्र मुख्य रूप से आये।

मुख्य विकास अधिकारी अरविंद कुमार मिश्रा ,उपजिलाधिकारी यदुवंश कुमार,क्षेत्राधिकारी सोहराब आलम,तहसीलदार आलोक कटियार,विधुत उपखंड अधिकारी मोहम्मद शमीम,आदि अधिकारी व कर्मचारी मौजूद रहे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
SuragBureau

Surag Bureau पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं और स्थानीय व राष्ट्रीय मुद्दों पर समाचार लेखन करते हैं। हमारा उद्देश्य पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना हैं।

Comments (0)

User