25000 रुपए का इनामिया सौरभ उर्फ यमराज अभियुक्त शीतलपुर गिरफ्तार

Dec 16, 2023 - 20:14
0 21
25000 रुपए का इनामिया सौरभ उर्फ यमराज अभियुक्त शीतलपुर गिरफ्तार

block-350 block-350

एटा- थाना कोतवाली नगर पुलिस को मिली सफलता, थाना कोतवाली नगर पुलिस द्वारा जान से मारने की नीयत से फायर करने की घटना में वांछित 25000 रुपए के इनामिया अभियुक्त को किया गिरफ्तार।

 जनपद में सुदृढ़ कानून व्यवस्था तथा अपराध एवं अपराधियों पर प्रभावी नियंत्रण बनाए रखने के परिदृश्य वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक राजेश कुमार सिंह के निर्देशन व अपर पुलिस अधीक्षक धनंजय सिंह कुशवाहा के निकट पर्यवेक्षण तथा क्षेत्राधिकारी नगर विक्रांत द्विवेदी के कुशल नेतृत्व में अपराधियों की गिरफ्तारी हेतु चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना कोतवाली नगर पुलिस द्वारा थाना कोतवाली नगर पर पंजीकृत मुअस0-668/23 धारा 147, 323, 506, 307 भादवि में वांछित 25000 रुपए के इनामिया अभियुक्त सौरभ उर्फ यमराज पुत्र संजय सिंह निवासी शीतलपुर थाना कोतवाली नगर एटा को दिनांक 15.12.23 को समय करीब 20.30 बजे ग्राम अभयपुर बहलोलपुर थाना दादो अलीगढ से गिरफ्तार किया गया है।

गिरफ्तार अभियुक्त के विरुद्ध थानास्तर से आवश्यक वैधानिक कार्रवाई की जा रही है। नोट- मुकदमा उपरोक्त से संबंधित 05 आरोपियों को पूर्व में गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है। गिरफ्तार अभियुक्त का नाम पता– 1. सौरभ उर्फ यमराज पुत्र संजय सिंह निवासी शीतलपुर थाना कोतवाली नगर एटा।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
SuragBureau

Surag Bureau पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं और स्थानीय व राष्ट्रीय मुद्दों पर समाचार लेखन करते हैं। हमारा उद्देश्य पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना हैं।

Comments (0)

User