पटियाली पुलिस द्वारा 01 वारंटी अभियुक्त को किया गिरफ्तार ।

Dec 11, 2023 - 16:12
0 16
पटियाली पुलिस द्वारा 01 वारंटी अभियुक्त को किया गिरफ्तार ।

block-350 block-350

अपराध नियंत्रण की दिशा में कासगंज पुलिस की कार्यवाही जारी, थाना पटियाली पुलिस द्वारा 01 वारंटी अभियुक्त को गिरफ्तार कर, माननीय न्यायालय के समक्ष किया गया पेश ।

 पुलिस अधीक्षक कासगंज सौरभ दीक्षित के कुशल निर्देशन व अपर पुलिस अधीक्षक कासगंज जितेन्द्र कुमार दुबे के पर्यवेक्षण में जनपद के सभी थानों में वारण्टी व वांछित अभियुक्तगण की गिरफ्तारी हेतु चलाये जा रहे विशेष अभियान के क्रम में क्षेत्राधिकारी पटियाली दीप कुमार पंत के नेतृत्व में आज दिनांक 11 दिसम्बर 2023 को थाना पटियाली पुलिस द्वारा केश नं0 8834/2015 धारा 60(2) आबकारी अधिनियम थाना पटियाली जनपद कासगंज से सम्बन्धित वारण्टी अभियुक्त होरीलाल लोधी पुत्र किशन लाल निवासी ग्राम दीवान नगर थाना पटियाली जनपद कासगंज को प्रभारी निरीक्षक गोविन्द बल्लभ शर्मा थाना पटियाली जनपद कासगंज ने पुलिस टीम के साथ गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की, गिरफ्तार वारण्टी अभियुक्त के विरुद्ध नियमानुसार विधिक कार्यवाही करते हुए माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया गया ।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
Sunil Kumar

Sunil Kumar ब्यूरो चीफ ,कासगंज हैं, जो स्थानीय समाचारों, घटनाओं पर लेखन करते हैं। उनका उद्देश्य पाठकों तक विश्वसनीय और सटीक जानकारी पहुंचाना है।

Comments (0)

User