टाइगर को घुमाता नजर आया छोटा बच्चा, वीडियो देख सोशल मीडिया पर लोग हैरान

Nov 22, 2023 - 13:37
Updated: 3 years ago
0 20
टाइगर को घुमाता नजर आया छोटा बच्चा, वीडियो देख सोशल मीडिया पर लोग हैरान

block-350 block-350

पाकिस्तान के यूट्यूबर ने एक ऐसा वीडियो पोस्ट किया है, जिसने सोशल मीडिया को हैरान कर दिया है। इस वीडियो में एक छोटा बच्चा पालतू टाइगर को घुमा रहा है। यह टाइगर घर के अंदर घूम रहा है, जबकि बच्चे ने उसके गले में बंधी चेन पकड़ रखी है। यह वीडियो नौमान हसन के इंस्टाग्राम अकाउंट पर पोस्ट किया गया है। नौमान हसन एक वीडियो क्रिएटर हैं। पोस्ट किए जाने के बाद चार दिन के भीतर ही इस वीडियो को हजारों लोगों ने लाइक किया है। वीडियो देखकर जहां कुछ लोग छोटे बच्चे की बहादुरी की तारीफ कर रहे हैं। वहीं कुछ लोग इस बात पर नाराजगी जता रहे हैं कि आखिर बच्चे से यह सब क्या कराया जा रहा है।

निजी कलेक्शन में खूंखार जानवर
नौमान हसन अपने निजी कलेक्शन से जानवरों के वीडियो लगातार पोस्ट करते रहते हैं। इसमें टाइगर, सांप और मगरमच्छ के वीडियो शामिल होते हैं। हालांकि नौमान ने अपनी पोस्ट में बच्चे के बारे में कोई जानकारी नहीं दी है। फिर भी कुछ सोशल मीडिया यूजर्स का दावा है कि यह हसन का भांजा है। कमेंट करने वाले एक यूजर ने पूछा है कि क्या यह पालतू जानवर है? वहीं कुछ अन्य यूजर्स ने इसे अच्छा नहीं बताया है। यूट्यूबर ने इससे पहले भी एक शॉर्ट क्लिप पोस्ट की थी, जिसमें यह बच्चा एक कार शो-रूम के अंदर एक अन्य टाइगर के साथ टहल रहा था।

हसन के पास कहां से आए जानवर
हसन के प्राइवेट कलेक्शन में शेर भी हैं। उन्होंने इन शेरों को पिछले साल अगस्त में एक चिड़ियाघर से नीलामी में खरीदा था। इस चिड़ियाघर ने एक दर्जन शेरों और चीतों की नीलामी की थी। इसके पीछे मकसद वहां पर जगह खाली करना और मीट पर खर्च में कमी करना था। हसन और अन्य लोग जिन्होंने शेर और चीते रखे हैं, इनके वीडियो और फोटो सोशल मीडिया पर पोस्ट करते रहते हैं। इसके अलावा इन्हें फिल्मों और फोटोशूट के लिए भी मुहैया कराते रहते हैं। गौरतलब है कि पूरे पाकिस्तान में चिड़ियाघरों की हालत बेहद खस्ता है। यहां पर जानवरो के रख-रखाव के बेहतर इंतजाम नहीं हैं। अप्रैल 2020 में खराब हालत के चलते एक चिड़ियाघर को बंद तक करने का आदेश दे दिया था।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
SuragBureau

Surag Bureau पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं और स्थानीय व राष्ट्रीय मुद्दों पर समाचार लेखन करते हैं। हमारा उद्देश्य पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना हैं।

Comments (0)

User