Funny Jokes: आज का ज्ञान…. ज़रुरत से ज़्यादा भगवान को याद मत किया करो क्योंकि…

Nov 22, 2023 - 13:37
Updated: 3 years ago
0 20
Funny Jokes: आज का ज्ञान….  ज़रुरत से ज़्यादा भगवान को याद मत किया करो क्योंकि…

block-350 block-350

Funny Jokes: हर किसी को हंसना और मुस्कुराना चाहिए. ऐसा करने से तनाव दूर हो सकता है और आप तनाव मुक्त रह सकते हैं। प्रतिदिन नियमित रूप से हंसना बहुत जरूरी है। इससे आपका तनाव कम होगा और मन में सकारात्मक विचार आएंगे। हम हर दिन आपको हंसाने के लिए कुछ मजेदार चुटकुले लेकर आए है| तो आइये पढ़ते है कुछ ऐसे ही मजेदार Jokes-

 

एक सरदारनी बेहोश हो गयी…

डॉक्टर- ये तो मर गयी है….!

जब उसको जलाने लगे तो वो उठ बैठी और बोली-

“मैं जिंदा हूं….!”

सरदार- चुपचाप पड़ी रह गवार, तू डॉक्टर से ज्यादा

जानती है क्या….?

जलाओ जी जलाओ…..!!

 

एक बार एक पंजाबी यूपी गया लेकिन वहां एक कुएं में गिर गया….

यूपी का एक आदमी वहां से गुजर रहा था तो उसने पंजाबी के चिल्लाने की आवाज सुनी….

यूपी वाला- अबे कौन है बे कुएं के अंदर….?

पंजाबी- ओ पाजी! अस्सी हां….!

यूपी वाला- अबे दो-चार होते तो निकाल भी देते अब अस्सी को कौन निकाले….?

पड़े रहो अंदर ही….!!

 

पति रात को बेड पर जाकर धीरे से पत्नी से लिपट गया….

पति- जानू! आज तो फिर से हनीमून मनाने का मन कर रहा है….!

पत्नी (चिढ़कर)- रहने दीजिए, आपको बस रात में ही प्यार आता है…..!

दिन में तो जैसे सांप सूंघ जाता है….!

पति के मुंह से सच निकल गया- अरे! क्योंकि रात में अंधेरा होता है न और

दिन में तुम्हारी शक्ल देखकर मूड ही नहीं बनता….!

फिर तो चार दिन तक छत पर मच्छरों ने पति के साथ हनीमून मनाया….!!

 

डाक्टर- तुम्हें हल्का खाने को कहा था, तुमने क्या खाया….?

गोलू- मैंने पकोड़े खाए…!

डाक्टर- तुमने यह कैसे जाना कि पकौड़ा हल्का खाना है…?

गोलू- क्योंकि पकौड़े कड़ाही में तैर रहे थे और तेल नीचे था…!!

 

बापू- कल रात घर क्यों नहीं आया….?

पप्पू- जी वो दोस्त के घर पढाई कर रहा था…!

बापू- तेरी रात की दारु उतरी नहीं क्या अभी….?

पप्पू- क्यों बापू….?

बापू- कमीने तेरी पढ़ाई खत्म हुए 4 साल हो गए….

अब तू नौकरी करता है….!!

 

आज का ज्ञान….

ज़रुरत से ज़्यादा भगवान को याद मत किया करो क्योंकि…

किसी दिन भगवान ने याद कर लिया तो लेने के देने पड़ जायेंगे…!!

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
SuragBureau

Surag Bureau पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं और स्थानीय व राष्ट्रीय मुद्दों पर समाचार लेखन करते हैं। हमारा उद्देश्य पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना हैं।

Comments (0)

User