विधवा भाभी से शादी का झांसा देकर बनाने शारीरिक सम्बंध, अब गया मुकर

Nov 21, 2023 - 08:23
0 317
विधवा भाभी से शादी का झांसा देकर बनाने शारीरिक सम्बंध, अब गया मुकर

block-350 block-350

उत्तर प्रदेश के आगरा जिले में रिश्तों को शर्मसार कर देने वाला मामला सामने आया है। भाई की मौत के बाद विधवा हुई भाभी को देवर ने अपने जाल में फंसाया।

उसके संग करीब छह महीने तक शारीरिक संबंध बनाए और तीन बच्चों की परवरिश का भरोसा भी दिया, लेकिन विधवा भाभी के सपने उस समय चकनाचूर हो गए, जब देवर की बेवफाई की असली चेहरा सामने आया। देवर ने शादी करने का भरोसा दिया था, लेकिन अब वो दूसरी युवती से शादी कर रहा है।

इस थाने का मामला - मलपुरा की रहने वाली महिला ने परिवार परामर्श केंद्र में शिकायत की। उसने बताया कि तीन साल पहले पति की मौत हो गई थी। उसके तीन बच्चे भी हैं। पति की मौत के बाद वो बहुत अकेली हो गई। उसे चिंता अपने बच्चों की भी है कि वो किस तरह उनकी परवरिश करेगी। इस बीच देवर ने उससे नजदीकियां बढ़ाना शुरू कर दिया। उसे भरोसा दिलाया कि वो उससे शादी करेगा। बच्चों की परवरिश की जिम्मेदारी भी वही उठाएगा।

बनाए शारीरिक संबंध साथ रहने की कसमें खाई- पीड़िता ने बताया कि देवर के झूठे शादी के वादे में आकर वो उस पर भरोसा कर बैठी। इस बीच देवर ने उसके साथ शारीरिक संबंध बनाना शुरू कर दिए। उसे यकीन था कि देवर से उससे विवाह कर लेगा। इस वजह से उसने किसी को इस बात की भनक तक नहीं लगने दी।

आया देवर का असली चेहरा सामने - पीड़िता ने बताया कि देवर अब दूसरी युवती से शादी कर रहा है। वो देवर से ही शादी करना चाहती है। उधर, देवर का कहना था कि उस पर गलत आरोप लगाया जा रहा है। भाभी उसकी शादी नहीं होने देना चाहती हैं। मामले में काउंसलंर ने दोनों पक्षों की बात सुनी। इसके बाद अगली तारीख दी गई है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
SuragBureau

Surag Bureau पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं और स्थानीय व राष्ट्रीय मुद्दों पर समाचार लेखन करते हैं। हमारा उद्देश्य पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना हैं।

Comments (0)

User