युवती का वीडियो बनाकर किया वायरल, परेशान पिता ने की कार्यवाही की मांग

Nov 20, 2023 - 21:40
0 21
युवती का वीडियो बनाकर किया वायरल, परेशान पिता ने की कार्यवाही की मांग

block-350 block-350

युवती का वीडियो बनाकर किया वायरल, परेशान पिता ने की कार्यवाही की मांग

कायमगंज / फर्रुखाबाद। एक युवती का वदमिजाज टाइप के युवक ने पहले वीडियो बनाया और फिर उसे वायरल कर दिया । पीड़ित युवती के परेशान पिता ने सम्पूर्ण समाधान दिवस में शिकायत कर कार्यवाही की गुहार लगाई । मामला थाना शमसाबाद क्षेत्र के एक गांव का बताया गया ।

यहां के निवासी पीड़ित के पिता ने सम्पूर्ण समाधान दिवस में दिए गए प्रार्थनापत्र में कहा है कि उसकी पुत्री मंझना स्थित एक इंटर कालेज की छात्रा है। जब वह पढ़ने जा रही थी तो उसकी साइकिल पंचर हो गई। वह साइकिल सही कराने के लिए एक मिस्त्री दूकान पर रूकी थी। उसी गांव के निवासी आवारा किस्म के युवक ने मेरी पुत्री की वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दी।

साथ ही आए दिन उसकी पुत्री का पीछा कर अश्लील हरकतें कर उसके साथ अनैतिक सम्बन्ध बनाने के लिए दबाब बना रहा है। जिसकी शिकायत थाना पुलिस से की थी । किन्तु पुलिस द्वारा कार्यवाही नही की गई। जिस कारण युवक आए दिन उसकी बेटी को परेशान कर रहा है।

सीडीओ आलोक कुमार ने मामले की जांच कर कार्यवाही के निर्देश दिए। अब देखना है कि वही पुलिस जो इस मामले की अनदेखी करती रही क्या अब निर्देश मिलने के बाद सक्रियता दिखायेगी या फिर पहले जैसा ही व्यवहार करके मामले को यूं – ही छोड़ देगी । फिलहाल इसके लिए इंतजार तो करना ही होगा l

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
SuragBureau

Surag Bureau पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं और स्थानीय व राष्ट्रीय मुद्दों पर समाचार लेखन करते हैं। हमारा उद्देश्य पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना हैं।

Comments (0)

User