गाजियाबाद में कुमार विश्वास के सुरक्षाकर्मियों ने डाक्टर को पीटा

Nov 08, 2023 - 20:49
0 243
गाजियाबाद में कुमार विश्वास के सुरक्षाकर्मियों ने डाक्टर को पीटा

block-350 block-350

Up Ghaziabad : मशहूर कवि कुमार विश्वास नए विवाद में घिर गए हैं। गाजियाबाद में एक डॉक्टर ने उनके सुरक्षाकर्मियों पर मारपीट का आरोप लगाया है।

डॉक्टर ने चेहरे से टपकते खून को दिखाते हुए बताया कि कार को साइड नहीं देने की वजह से उन्हें पीटा गया। एडिशनल सीपी के नेतृत्व में गाजियाबाद पुलिस ने जांच शुरू की है। फिलहाल पुलिस कुछ भी आधिकारिक रूप से बताने से बच रही है। कुमार विश्वास ने कहा कि गाजियाबाद में हिंडन किनारे उनके काफिले पर हमला किया गया।

 कुमार विश्वास ने सोशल मीडिया प्लैटफॉर्म एक्स पर यह जानकारी देते हुए कहा कि काफिले की गाड़ी पर दोनों ओर से टक्कर मारने के बाद उसमें सवार लोगों ने सुरक्षाकर्मियों से मारपीट भी की। लेकिन कुछ देर बाद ही दूसरा पक्ष भी सामने आ गया।

डॉक्टर पल्लव वाजपेयी ने खुद को पीड़ित बताते हुए कहा कि उनके साथ मारपीट की गई है। उनके चेहरे समेत शरीर के कई हिस्सों पर चोट के निशान हैं। 4 सेकेंड का एक वीडियो भी सामने आया है जिसमें कुछ सुरक्षाकर्मी सड़क किनारे किसी को पीटते दिख रहे हैं। घटना के बाद मौके पर करीब आधे घंटे तक रुके रहे डॉक्टर ने मीडियाकर्मियों को अपनी चोटें दिखाईं।उनके चहरे और हाथ में खून के निशान दिख रहे हैं। डॉक्टर ने कहा, 'पुलिस की गाड़ी आई।

उसने हाथ दिया ओवरटेक करने के लिए तो मैंने जाने का रास्ता दिया। फिर मैं पीछे आया तो उसके पीछे एक और काली गाड़ी थी। वह बहस करने लगा कि आपको गाड़ी चलानी नहीं आती। पहले बहस करता रहा फिर मेरे साथ हाथापाई की, मारपीट की।' कुमार विश्वास ने क्या कहा? कुमार विश्वास ने हमले का दावा करते हुए ट्वीट किया।

आज अलीगढ़ जाते समय वसुंधरा स्थित घर से जब निकला तो हिंडन के तट पर, किसी कार चालक ने साथ चल रहे सुरक्षाकर्मियों की कार पर दोनों ओर से कार की टक्कर से हमला करने की कोशिश की। जब नीचे उतर कर सुरक्षाकर्मियों ने उस व्यक्ति को पूछताछ के लिए रोका तो उसने न केवल यूपी पुलिस के सिपाही बल्कि केंद्रीय बलों के सुरक्षाकर्मियों पर भी हमला किया। पुलिस को रिपोर्ट कर दी है। कारण पता नहीं चल पाया। ईश्वर सब को सुरक्षित रखे। आप सबकी शुभकामनाओं हेतु आभार।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
SuragBureau

Surag Bureau पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं और स्थानीय व राष्ट्रीय मुद्दों पर समाचार लेखन करते हैं। हमारा उद्देश्य पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना हैं।

Comments (0)

User