अपना दल स्थापना दिवस व होने वाले लोकसभा चुनावों को लेकर कार्यकर्ताओं के साथ कि बैठक।

Nov 5, 2023 - 17:37
 0  17
अपना दल स्थापना दिवस व  होने वाले लोकसभा चुनावों को लेकर कार्यकर्ताओं के साथ कि बैठक।
follow on google सुराग ब्यूरो को गूगल पर फेवरेट बनाएँ

अपना दल स्थापना दिवस व होने वाले लोकसभा चुनावों को लेकर कार्यकर्ताओं के साथ कि बैठक।

कासगंज दिनांक 05 नवम्बर 2023 दिन रविवार समय दोपहर 02:00 बजे स्थान जिला कार्यालय अपना दल (एस) बिजली घर नंबर एक के सामने निकट बिलराम गेट चौराहा कासगंज पर जिला मीडिया सचिव अपना दल (एस) योगेश कुमार उपाध्याय नें महत्वपूर्ण जानकारी देते हुए बताया कि अयोध्या में अपना दल (एस) के स्थापना दिवस के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में अपना दल (एस) की राष्ट्रीय अध्यक्ष/ केंद्रिय वाणिज्य एवं उद्योग राज्यमंत्री भारत सरकार मुख्यअतिथि के रूप में उपस्थित मा0 दीदी अनुप्रिया पटेल तथा राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष अपना दल (एस)/कैबिनेट मंत्री उत्तर प्रदेश शासन मा0 भैया आशीष पटेल जी नें विधिवत रूप से कार्यक्रम में शामिल होकर कार्यक्रम में प्रदेश भर से आए लाखो अपना दल (एस) कार्यकर्ताओ को सम्बोधित किया! और सामाजिक न्याय के पुरोधा यश: कायी डाॅ0 सोनेलाल पटेल जी के संघर्षों को याद किया!और सन 2024 लोकसभा चुनाव के लिए कार्यकर्ताओ को पूर्ण तरह से तैयार रहने का निर्देश दिया! तत्पश्चात जिला मीडिया सचिव अपना दल (एस) योगेश कुमार उपाध्याय ने आगे बताया कि अयोध्या स्थापना दिवस में जिलाध्यक्ष अपना दल (एस) जनपद कासगंज शमीम अहमद अल्वी के नेंतृत्व में अपना दल (एस) कार्यकर्ताओं के एक जत्थे के साथ कार्यक्रम में प्रमुख रूप से शामिल होकर कार्यक्रम को सफल बनाने का कार्य किया!

Sunil Kumar ब्यूरो चीफ ,कासगंज सुराग ब्यूरो