जौनपुर: पुलिस मुठभेड़ में एक अन्तर्जनपदीय शातिर अभियुक्त को लगी गोली, गिरफ्तार, कब्जे से तमंचा कारतूस, नकदी व मोटर साइकिल बरामद

जौनपुर: पुलिस मुठभेड़ में एक अन्तर्जनपदीय शातिर अभियुक्त को लगी गोली, गिरफ्तार, कब्जे से तमंचा कारतूस, नकदी व मोटर साइकिल बरामद

Nov 01, 2023 - 10:34
0 21
जौनपुर: पुलिस मुठभेड़ में एक अन्तर्जनपदीय शातिर अभियुक्त को लगी गोली, गिरफ्तार, कब्जे से तमंचा कारतूस, नकदी व मोटर साइकिल बरामद

block-350 block-350

जौनपुर। पुलिस अधीक्षक जौनपुर अजय पाल शर्मा के द्वारा जनपद में अपराध की रोकथाम व अपराधियों की गिरफ्तारी हेतु चलाएं जा रहे अभियान के क्रम में, डा0 बृजेश कुमार अपर पुलिस अधीक्षक नगर के निर्देशन व श्री शुभम तोदी, क्षेत्राधिकारी शाहगंज के पर्वेक्षण में थानाध्यक्ष खुटहन मय हमराह व थानाध्यक्ष खेतासराय मय हमराह द्वारा चेकिंग संदिग्ध व्यक्ति/वाहन के दौरान आज एक अन्तर्जनपदीय शातिर चोर मो0 नाजिम पुत्र जान मोहम्मद निवासी लमहन थाना महराजगंज जनपद जौनपुर को पटैला रसूलपुर मोड के पास पुलिस मुठ़भेड़ में गिरफ्तार किया गया। घायल अभियुक्त को उपचार हेतु अस्पताल भेजा गया है। अभियुक्त के कब्जे से एक देशी तमन्चा 315 बोर मय एक खोखा कारतूस व एक जिन्दा कारतूस व एक मोटर साइकिल बरामद किया गया। गिरफ्तारी बरामदगी के आधार पर अभियुक्त के विरुध्द थाना खुटहन पर मु0अ0सं0- 294/2023 धारा-307/34 भादवि व धारा-3/25 आर्म्स एक्ट का पंजीकृत किया गया। अग्रेतर वैधानिक कार्यवाही की जा रही है। 

गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में श्री रोहित कुमार मिश्रा, थानाध्यक्ष थाना खुटहन, श्री चन्दन कुमार राय, थानाध्यक्ष थाना खेतासराय, उ0नि0 ओमप्रकाश यादव, थाना खुटहन, हे0का0 बिनोद यादव, हे0का0 अखिलेश यादव, हे0का0 छोटेलाल, का0 प्रदीप थाना खुटहन, का0 प्रमोद यादव, का0 अंकुश सिह, का0 विनोद प्रजापति थाना खेतासराय रहे।

जियाउल हक की रिपोर्ट

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
Ziyaul Haq

Ziyaul Haq द्वारा प्रकाशित की गई खबर/लेख के लिए लेखक ही पूर्ण रुप से जिम्मेदार है। इससे Surag Bureau का कोई संबंध नही है।

Comments (0)

User