यूपी की राज्यपाल को बदायूं एसडीएम ने भेज दिया सम्मन, राजभवन में हड़कंप

Oct 28, 2023 - 08:02
0 372
यूपी की राज्यपाल को बदायूं एसडीएम ने भेज दिया सम्मन, राजभवन में हड़कंप

block-350 block-350

उत्तर प्रदेश के बदायूं सदर तहसील से यूपी की गर्वनर को सम्मन भेज दिया गया है. इसके बाद से शासन-प्रशासन में हड़कंप मचा है।

 बताया जा रहा है कि एसडीएम एसपी वर्मा ने राज्यपाल को सम्मन भेजा है. इसमें राज्यपाल आनंदीबेन पटेल को 18 अक्टूबर को एसडीएम कोर्ट में पेश होकर अपना पक्ष रखने का आदेश दिया गया था। इस मामले में राज्यपाल सचिवालय ने DM को पत्र भेजकर आपत्ति जतायी है।

 साथ ही एसडीएम पर कार्रवाई के लिये भी लिखा गया है. सूत्रों के अनुसार यह सम्मन एक जमीन विवाद के मामले में जारी किया गया था. राज्यपाल के विशेष सचिव बद्रीनाथ सिंह ने बदायूं डीएम को पत्र लिखा है कि यह सम्मन संविधान के अनुच्छेद 361 का उल्लंघन है. जानकारी के अनुसार सिविल लाइन थाना क्षेत्र के लोड़ा बहेड़ी निवासी चंद्रहास ने सदर तहसील के एसडीएम न्यायिक कोर्ट में एक वाद दाखिल किया था।

 इसमें पीडब्लूडी व एक अन्य के साथ ही राज्यपाल को भी पक्षकार बनाया गया था. चंद्रहास का कहना था कि उसकी चाची कटोरी देवी की कुछ जमीन रिश्तेदारों ने अपने नाम करा ली थी. इसके बाद इस जमीन को लेखराज नाम के व्यक्ति को बेच दिया है. यह नहीं इसी जमीन के कुछ हिस्से को बाद में सरकार ने अधिग्रहीत कर लिया था. जिसके लिये लेखराज को 12 लाख रुपये मुआवजा भी मिला था. इसी याचिका की सुनवाई के मामले यह सम्मन भेजा गया है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 1
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
SuragBureau

Surag Bureau पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं और स्थानीय व राष्ट्रीय मुद्दों पर समाचार लेखन करते हैं। हमारा उद्देश्य पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना हैं।

Comments (0)

User