माफिया ‘अनुपम दुबे’ की गोदाम सहित पांच और सम्पत्ति कुर्क

Oct 27, 2023 - 18:47
0 21
माफिया ‘अनुपम दुबे’ की गोदाम सहित पांच और सम्पत्ति कुर्क

block-350 block-350

माफिया ‘अनुपम दुबे’ की गोदाम सहित पांच और सम्पत्ति कुर्क

 फर्रुखाबाद । माफिया अनुपम दुबे के लिए और मुश्किल भरा रहा| उनके गुरु शरणम् होटल को ध्वस्त करनें के बाद अन्य सम्पत्तियों पर भी जिला प्रशासन की निगाहें तल्ख हैं| लिहाजा जिला प्रशासन नें उनकी गोदाम सहित पांच अन्य सम्पत्तियों को कुर्क किया है| तहसीलदार श्रद्धा पाण्डेय, सीओ सिटी प्रदीप कुमार नें फोर्स के साथ शहर कोतवाली के पुराना कोठा पार्चा पंहुचे जहाँ अनुपम दुबे के प्लाट को कुर्क किया।

इस प्लाट में रह रहे लोगों को बाहर कर सरकारी सील लगा दी गयी| इसके साथ ही क्रिश्चियन कालेज मैदान के निकट अल्ला नगर बढ़पुर स्थित 650.50 वर्ग मीटर की गोदाम को सील किया गया| इसके साथ ही उसके ऊपर नोटिस भी लगाया गया।

फतेहगढ़ के भूसा मंडी स्थित दो आवासीय भूखंड 362.7 वर्ग मीटर व 46.50 वर्ग मीटर को कुर्क किया गया| मौजा चाचूपुर जटपुरा में कृषि भूमि गाटा संख्या 137/7 रकबा 0.3810 हेक्टेयर को मुनादी कराकर कुर्क किया गया| तहसीदार श्रद्धा पाण्डेय नें बताया कि जिलाधिकारी के आदेश पर गैंगेस्टर एक्ट के तहत माफिया की अबैध धन अर्जित कर बनायीं गयीं सम्पत्तियों को कुर्क किया गया है|।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
SuragBureau

Surag Bureau पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं और स्थानीय व राष्ट्रीय मुद्दों पर समाचार लेखन करते हैं। हमारा उद्देश्य पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना हैं।

Comments (0)

User