पागल कुत्तों ने 3 घण्टे में 20 लोगों को काटा, लोग भयभीत

Oct 25, 2023 - 20:00
0 38
पागल कुत्तों ने 3 घण्टे में 20 लोगों को काटा, लोग भयभीत

block-350 block-350

Ghaziabad : मोदीनगर की गोविन्दुपरी कॉलोनी में दो कुत्तों ने जमकर ताड़व मचाया। कुत्तों ने 20 से अधिक लोगों को काटकर घायल कर दिया है।

डर के कारण लोग अपने अपने घरों से नहीं निकल रहे हैं। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में रैबिज का इजेक्शन लगाने के लिए पहुंचे। बताया जा रहा है कि दोनों कुत्ते पागल हो गए हैं। मोदीनगर की गोविन्दुपरी कॉलोनी में कुत्तों का आंतक चरम है। बताया जा रहा है कि मंगलवार रात को दो कुत्तों ने अचानक लोगों ने हमला करना शुरू कर दिया।

 गोविन्दपुरी कॉलोनी में हनुमान चौक के पास जो भी व्यक्ति गुजर कुत्तों ने उन पर हमला कर घायल कर दिया। इतना ही नहीं कुत्तों ने 20 से अधिक लोगों को काटकर घायल कर दिया है। कुत्तों के काटने से मुकेश ,मोनू ,अनिल ,रजनी ,सतबीर ,रीना,अशोक ,अंकुश ,विपिन ,शिवा ,आकाश ,शिवदेव ,कोमल ,पप्पु सहित कई लोग घायल हुए है।

इतना ही नहीं कुत्तों ने बुधवार सुबह भी कई लोगों पर हमला किया है। नगर पालिका परिषद अभी तक कुत्तों को पकड़ा नहीं पाई है। डर के कारण लोगों अपने अपने घरों से बाहर नहीं निकल पा रहे है। पालिका के अधिशासी अधिकारी ने बताया कि कुत्तों को कपड़ने के लिए टीम भेजी गई है। घायल लोगों ने सामुदायिक केन्द्र में रैबिज का इंजेक्शन लगवाने के लिए पहुंचे है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
SuragBureau

Surag Bureau पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं और स्थानीय व राष्ट्रीय मुद्दों पर समाचार लेखन करते हैं। हमारा उद्देश्य पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना हैं।

Comments (0)

User